एशिया कप 2022 का पहला मुकाबला श्रीलंका और अफ़गानिस्तान के बीच खेला गया. इस मैच में पांच बार की चैंपियन श्रीलंकाई टीम अफ़गानिस्तान के खिलाफ संघर्ष करती हुई नज़र आई वहीं अफ़गानिस्तान की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और श्रीलंका को 8 विकेट से मात दी. इस मैच में हालांकि अफ़गानिस्तान की टीम ने जीत हासिल की हो लेकिन श्रीलंकाई टीम और उनके फैंस मैच के दौरान हुई ख़राब अंपायरिंग (Sri Lanka vs Afghanistan DRS Controversy) पर सवाल उठाते हुए नज़र आए. इसलिए कहा जा सकता है कि एशिया कप की शुरुआत ही विवाद से हुई है.
क्या था पूरा विवाद?
एशिया कप के ओपनिंग मैच में श्रीलंकाई टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी. लेकिन टीम की शुरुआत बेहद ख़राब रही और पहले तीन ओवरों में ही श्रीलंका ने अपने 3 विकेट गंवा दिए. अफ़गानिस्तान के बांए हाथ के तेज़ गेंदबाज़ फज़लहक़ फारूखी ने पहले ही ओवर में कुशल मेंडिस और असलंका का विकेट गंवा दिया. इसी बीच पारी का तीसरा ओवर नवीन-उल-हक लेकर आए और उनके ओवर की अंतिम गेंद पर श्रीलंकाई बल्लेबाज़ पथुम निसांका गुरबाज़ के हाथों कैच आउट हो गए. लेकिन यहां पर मैदानी अंपायर ने बल्लेबाज़ को नॉट आउट करार दिया. इस पर अब अफ़गानिस्तान की टीम ने DRS ले लिया. थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखते वक्त पाया कि गेंद ने बल्ले का हल्का किनारा लिया है. ऐसे में थर्ड अंपायर ने बल्लेबाज़ को आउट दे दिया. इस बीच टीवी पर मैच देखने वाले फैंस का कहना था कि बैट का किनारा नहीं लगा है. फैंस ने इसके बाद सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली.
-
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit 2026 : भविष्य में बेहतर होंगे भारत-पाक रिश्ते? क्या बोले Jaishankar?
— Out Of Context Cricket (@OutofConCricket) August 27, 2022
Guess what.. 3rd umpire is from India🙄 pic.twitter.com/k4YMl25RQL
— ᒶᐡ𝐝♏İし𝑎 💫 (@ludmidench) August 27, 2022
अंपायर के इस फैसले से श्रीलंकाई खिलाड़ियों समेत हर कोई हैरान था. फैसला देने के बाद टीवी अंपायर ने कहा कि मैंने पाया है कि बॉल और बैट का हल्का संपर्क हुआ है, थोड़ी हरकत भी हुई है, ऐसे में पुख़्ता कुछ भी देखने को नहीं मिला. इसके बाद श्रीलंकाई टीम आखिर तक इन तीन शुरुआती झटकों से उभर नहीं पाई और 105 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. अफ़गानिस्तान ने इस लक्ष्य को 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. तीन विकेट चटकाने वाले फज़लहक़ फारूखी को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.
* आंद्रे रसेल का कोहराम, 6 गेंद पर लगातार 6 छक्के लगाकर लूटी महफिल, गेंदबाजों को जमकर कूटा- Video
* India-Pak XI: सुपरहिट मुकाबले में ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI, देखें पूरी लिस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं