- गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों के 70 कर्मियों को वीरता पुरस्कार देने की घोषणा की गई है.
- भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुंभाशु शुक्ला को ISS जाने पर अशोक चक्र से सम्मानित किया जाएगा.
- पुरस्कारों में एक अशोक चक्र, 3 कीर्ति चक्र, 13 शौर्य चक्र, एक बार टू सेना मेडल और विभिन्न सेना मेडल शामिल हैं.
Armed Forces Gallantry Awards 2026: गणतंत्र दिवस की पूर्व संख्या पर रविवार को वीरता पुरस्कार की घोषणा हुई. इसमें इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) जाने वाले भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुंभाशु शुक्ला को अशोक चक्र देने की घोषणा की गई है. दरअसल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों के 70 कर्मियों को वीरता पुरस्कार प्रदान करने की मंजूरी दी है, जिनमें छह मरणोपरांत पुरस्कार शामिल हैं. इनमें एक अशोक चक्र, 3 कीर्ति चक्र, एक मरणोपरांत सहित 13 शौर्य चक्र, एक बार टू सेना मेडल (वीरता), 5 मरणोपरांत सहित 44 सेना मेडल (वीरता), छह नौ सेना मेडल (वीरता) और दो वायु सेना मेडल (वीरता) शामिल हैं.
2026 में वीरता पुरस्कार पाने वालों की पूरी List
Gallantry awards 2026 List by prabhanshuranjanprabhu
असम राइफल्स के अर्शदीप सिंह, नायब सुबेदार डोलेश्वर सुब्बा और एयरफोर्स के प्रशांतबालकृष्णन नायर को कीर्ति चक्र से सम्मानित किए जाने का ऐलान किया गया है. मालूम हो कि हर साल देश की सुरक्षा में अपना उल्लेखनीय प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले सैन्यकर्मियों को गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है. इस लिस्ट में जितने सैन्य अधिकारियों का नाम है, उन सभी ने अलग-अलग समय में अलग-अलग क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है.
गैलेंट्री अवॉर्ड के साथ ही रविवार को भी पद्म पुरस्कारों की भी घोषणा की गई. वर्ष 2026 के लिए, राष्ट्रपति ने 131 पद्म पुरस्कारों के प्रदान करने की स्वीकृति दी है. इस सूची में 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं. पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं और सूची में विदेशी/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई श्रेणी के 6 व्यक्ति और 16 मरणोपरांत पुरस्कार प्राप्तकर्ता भी शामिल हैं.
यह भी पढ़ें - दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र समेत 5 लोगों को पद्म विभूषण, 13 को पद्म भूषण और 113 को मिला पद्मश्री अवॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं