- 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है बॉर्डर 2
- बॉर्डर 2 में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ लीड में हैं.
- बॉर्डर 2 का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है.
Border 2 Box Office Collection Day 1: बॉर्डर 2 ने इतिहास रच दिया है. इस वॉर मूवी को सिनेमाघरों में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. अनुराग सिंह की ये फिल्म ना सिर्फ युद्ध की बात करती है बल्कि इसमें इमोशंस का भी जबरदस्त छौंक लगाया गया है. यही बात दर्शकों का दिल भी जीत रही है. हर दिन के साथ फिल्म के शो बढ़ते जा रहे हैं और हाउसफुल के बोर्ड भी थिएटर्स में टंगते जा रहे हैं. फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ मुख्य किरदारों में हैं और सबने ही दिल जीतने का काम किया है. सनी देओल स्टारर यह वॉर ड्रामा रिपब्लिक डे 2026 (Republic Day 2026) पर ब्लॉकबस्टर बन चुकी है.
'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3
सैकनिल्क (Sacnilk) और कोईमोई (Koimoi) जैसे ट्रेड सोर्सेज के लेटेस्ट अपडेट्स के मुताबिक, बॉर्डर 2 डे 3 कलेक्शन में जबरदस्त ग्रोथ देखी गई है:
- बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (23 जनवरी, 2026): 32.10 करोड़ रुपये
- बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 (24 जनवरी, 2026): 40.59 करोड़ रुपये
- बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 (25 जनवरी, 2026): 57.20 करोड़ रुपये
- तीन दिन का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन = 129.89 करोड़ रुपये
क्यों हो रही है Border 2 की इतनी धमाकेदार कमाई?
- पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ: पैट्रियॉटिक थीम, इमोशनल सीन, एक्शन सीक्वेंस और सनी पाजी का गुस्सैल अवतार, दर्शक बार-बार थिएटर्स जा रहे हैं.
- रिपब्लिक डे वीकेंड बूस्ट: फैमिली ऑडियंस, मास सेंटर्स और सिंगल स्क्रीन्स में ऑक्यूपेंसी 40-50 फीसदी से ज्यादा बनी हुई है.
- सनी देओल का कमबैक: 'गदर 2' के बाद यह उनकी दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग है, और अब 3 दिनों में ही करियर की टॉप 2 फिल्मों में शुमार.
बॉर्डर 2 का बजट और कलेक्शन
ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर वीकेंड ग्रोथ जारी रही तो बॉर्डर 2 आसानी से 150 करोड़ क्लब में एंट्री मार सकती है, और यह 2026 की अब तक की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन जाएगी. सनी देओल का यह पैट्रियॉटिक अवतार फिर से स्क्रीन पर आग लगा रहा है. बॉर्डर 2 का बजट आईएमडीबी पर लगभग 250 करोड़ रुपये बताया गया है. इस तरह फिल्म आसानी से इस आंकड़े को पार कर लेगी. लेकिन 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन इस फिल्म के लिए अहम पड़ाव होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं