विज्ञापन

आज भी मानता हूं...रिचर्ड्स-विराट-पोंटिंग सब पीछे! शोएब अख्तर ने चुना विश्व क्रिकेट का सर्वेश्रेष्ठ बल्लेबाज

भारत के खिलाफ 38 मैच खेलने वाले शोएब अख्तर ने महान बल्लेबाजों की बहस में बड़ा बयान दिया है. अख्तर ने सीधे तौर पर सचिन तेंदुलकर को दुनिया का सबसे महान बल्लेबाज करार दे दिया है.

आज भी मानता हूं...रिचर्ड्स-विराट-पोंटिंग सब पीछे! शोएब अख्तर ने चुना विश्व क्रिकेट का सर्वेश्रेष्ठ बल्लेबाज
Shoaib Akhtar का बड़ा बयान

शोएब अख्तर ने पाकिस्तान के टीवी शो 'हंसना मना है' पर बहस फिर से शुरू कर दी, उन्होंने कहा कि उन्होंने दुनिया के कुछ महानतम बल्लोबाजों को बॉलिंग की है. लेकिन उन्होंने कहा कि उनके हिसाब से, सचिन तेंदुलकर अब भी ऑल टाइम के सबसे महान बल्लेबाज हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने सर विवियन रिचर्ड्स को कभी खेलते नहीं देखा, लेकिन सचिन उन सभी में सबसे अच्छे हैं.

अख्तर ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, "सचिन अब तक के सबसे महान बल्लेबाज हैं, बस..मैंने विव रिचर्ड्स को खेलते हुए देखा नहीं है, मैंने इमरान खान भाई को देखा है खेलते हुए, मैंने वसीम अकरम भाई को देखा है खेलते हुए, मार्टिन क्रो मेरे फेवरेट थे, रिकी पोंटिंग मेरे फेवरेट थे, लेकिन सचिन को अब तक के सबसे महान बल्लेबाज हैं",  उन्होंने कहा, "वो बहुत बड़े प्लेयर हैं, आज भी मानता हूं."

शोएब अख्तर 1999 वर्ल्ड कप फाइनल में खेले थे, और रनर-अप टीम में रहे थे. अपने पूरे इंटरनेशनल करियर में, अख्तर ने टेस्ट में 10 बार और वन डे इंटरनेशनल में 28 बार भारत का सामना किया. तेंदुलकर के साथ उनकी कुछ यादगार भिड़ंत हुईं और उन्होंने 2010 में कोहली के खिलाफ एक वन डे खेला.

क्या विराट कोहली सचिन तेंदुलकर से आगे निकल पाएंगे?

विराट कोहली ने सचिन के कई रिकॉर्ड तोड़े हैं और 50-ओवर के फॉर्मेट में 54 शतक लगाकर सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वालों की लिस्ट में नंबर 1 पर बने हुए हैं. उन्होंने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में सचिन के 49 वनडे शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया था.

हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में 51 शतकों के साथ सचिन सबसे आगे हैं, जबकि मौजूदा समय में दुनिया भर के एक्टिव क्रिकेटरों में इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट के नाम सबसे ज्यादा (41) शतक हैं. यह सचिन की उस विरासत को दिखाता है, जो एक दशक से भी ज्यादा समय पहले रिटायर हो चुके हैं.
 

ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया को हराकर बांग्लादेश ने रचा इतिहास, WTC प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, भारत को पीछे छोड़ा

ये भी पढ़ें- अजीत अगरकर के बाद यह भारतीय दिग्गज बनेगा चीफ सेलेक्टर? रिपोर्ट में हुआ बड़ा दावा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shoaib Akhtar, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com