विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया को हराकर बांग्लादेश ने रचा इतिहास, WTC प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, भारत को पीछे छोड़ा

WTC points table scenarios : डार्विन टेस्ट में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया. इस जीत के साथ टीम WTC अंकतालिका में भारत को पीछे छोड़ चौथे स्थान पर पहुंच गई.

ऑस्ट्रेलिया को हराकर बांग्लादेश ने रचा इतिहास, WTC प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, भारत को पीछे छोड़ा
Bangladesh Beat Australia for First Time on Australian Soil

WTC Points Table update after Bangladesh beat Australia: बांग्लादेश ने इतिहास रच दिया है. 23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची बांग्लादेश ने डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट में चौथे दिन ही 9 विकेट से जीत हासिल कर ली है. ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश की यह पहली जीत है और लंबे समय तक याद रखी जाएगी. डार्विन टेस्ट को जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को मात्र 57 रन का लक्ष्य दिया था. बांग्लादेश ने 14.2 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 57 रन बनाकर 9 विकेट से यादगार जीत हासिल की. शादमान इस्लाम 25 और मोमिनूल हक 30 रन बनाकर नाबाद रहे. पहली पारी के शतक वीर तंजिद हसन शून्य पर आउट हुए.

पॉइंट्स प्रतिशत के मामले में बड़ा उलटफेर

इस जीत के साथ ही बांग्लादेश की टीम ने WTC प्वाइंट्स टेबल में उलट-फेर कर दिया है, खासकर  पॉइंट्स प्रतिशत के मामले में. बांग्लादेश अब WTC प्वाइंट्स टेबल में भारत से आगे है और अपनी स्थिति और भी मजबूत करने में सफल रहा है. बांग्लादेश चौथे  नंबर पर बरकरार हा लेकिन पॉइंट्स प्रतिशत की स्थिति में काफी सुधार करने में सफल रहा है. दूसरी ओर भारत पांचवें नंबर पर है. 

WTC 2025–2027 प्वांइंट्स टेबल

1. ऑस्ट्रेलिया: 77.77 PCT (8 मैच) 
2. दक्षिण अफ्रीका: 75.00 PCT (4 मैच) 
3. न्यूज़ीलैंड: 72.22 PCT (6 मैच) 
4. बांग्लादेश: 66.67 PCT (4 मैच) 
5. भारत: 48.15 PCT (9 मैच) 
6. श्रीलंका: 41.67 PCT (4 मैच) 
7. इंग्लैंड: 24.36 PCT (13 मैच) 
8. पाकिस्तान: 22.22 PCT (6 मैच) 
9. वेस्ट इंडीज़: 20.83 PCT (12 मैच)

WTC पॉइंट्स में बांग्लादेश की स्थिति हुई मजबूत

इस जीत से ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा साइकल में बांग्लादेश की चौथे नंबर की पोजिशन और मजबूत हुई है. 5 मैचों में अपनी तीसरी जीत के बाद उनका पॉइंट्स प्रतिशत (PCT) 58.33 से बढ़कर 66.67 हो गया है. वहीं, पिछली चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की शानदार PCT बढ़त 87.50 से घटकर 77.77 रह गई है, जो दूसरे स्थान पर मौजूद मौजूदा चैंपियन साउथ अफ्रीका (75.00) से बस थोड़ी ही ज्यादा है. WTC की पहली विजेता न्यूजीलैंड 6 मैचों के बाद 72.22 PCT के साथ बांग्लादेश से आगे तीसरे नंबर पर है. 

बांग्लादेश के बाद भारत (48.15) और श्रीलंका (41.67) हैं, जो अभी श्रीलंका में दो मैचों की सीरीज का पहला मैच खेल रहे हैं, श्रीलंका और भारत के बीच टेस्ट सीरीज के परिणाम के बाद र्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा साइकल में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है. 

23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में मिली पहली जीत 

ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज करने के मामले में बांग्लादेश संयुक्त रूप से दूसरी सबसे तेज टीम है. उनसे पहले इंग्लैंड ने 1877 में ऑस्ट्रेलिया में अपने दूसरे ही टेस्ट मैच में पहली जीत हासिल की थी. साउथ अफ़्रीका ने भी 1910 में ऑस्ट्रेलिया में अपने तीसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज की थी.

ये भी पढ़ें- 'यह हमारे लिए सबसे ऊपर', कोटक ने डिकोड किया पडिक्कल का शतक, बताया कि अब सुदर्शन और देवदत्त में अब कौन खेलेगा

ये भी पढ़ें- अजीत अगरकर के बाद यह भारतीय दिग्गज बनेगा चीफ सेलेक्टर? रिपोर्ट में हुआ बड़ा दावा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bangladesh, Australia, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com