भारतीय क्रिकेट टीम को जल्द ही नया सेलेक्टर मिल सकता है. टीम इंडिया अभी श्रीलंका के दौरे पर है और इस दौरे के बाद बोर्ड अगरकर के भविष्य को लेकर फैसला लेगा. अगरकर का कार्यकाल सितंबर 2026 तक है. वहीं अब एक रिपोर्ट में दावा है कि अगर अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट आगे नहीं बढ़ा तो तेज़ गेंदबाज़ ज़हीर खान सेलेक्शन कमिटी की कमान संभालते हुए दिख सकते हैं. इससे पहले एनडीटीवी को सूत्रों ने बताया था कि वीवीएस लक्ष्मण को 'डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट' बनाया जा सकता है.
पहले गलियारों में इस तरह की चर्चा थी कि लक्ष्मण को अगरकर की जगह मौका दिया जाएगा. लेकिन ज्यादा ट्रैवल करने की वजह से लक्ष्मण ने यह पद लेने से मना कर दिया. रिपोर्ट में कहा गया है,"अगरकर की जगह लेने के लिए ज़हीर खान का नाम भी सामने आया है. अगर अगरकर अपनी नौकरी नहीं बचा पाते हैं और लक्ष्मण को क्रिकेट डायरेक्टर बनाया जाता है, तो चीफ सेलेक्टर के तौर पर पूर्व तेज़ गेंदबाज़ के नाम की चर्चा हो रही है."
इस बीच, 'द इंडियन एक्सप्रेस' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज़ के बाद BCCI के अधिकारी सेलेक्शन कमिटी के चेयरमैन अजीत अगरकर से उनके भविष्य पर चर्चा करने के लिए मिलने वाले हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि यह मीटिंग रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर सेलेक्टरों और BCCI के बीच मतभेदों के बीच होगी.
जहां सेलेक्टरों ने कथित तौर पर शर्मा को बताया था कि वे जुलाई में इंग्लैंड सीरीज़ के बाद उन्हें टीम से हटाने पर विचार कर रहे हैं, वहीं BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा कि शर्मा "तब तक देश का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे जब तक वे योजनाओं का हिस्सा हैं." रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बोर्ड चाहता है कि सेलेक्टर 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले हर सीरीज़ के आधार पर शर्मा के भविष्य का आकलन करें. हालांकि, सैकिया की बातों से सेलेक्टर कथित तौर पर नाखुश थे.
यह भी पढ़ें: 'कभी नहीं देखा ऐसा' ट्रेविस हेड ने आउट होने पर किया कुछ ऐसा गिलक्रिस्ट के भी उड़े होश
यह भी पढ़ें: गोल्ड, गौरव और गाथा: 80 सालों की 15 उपलब्धियां जिस पर हर भारतीय को है गर्व
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं