विज्ञापन

यूपी में 20 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर; बस्ती, जौनपुर-मऊ से लेकर बलिया, बागपत-हापुड़ तक एसपी बदले

यूपी में 20 आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. इनमें बागपत, हापुड़, जालौन और मथुरा सहित कई जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं.

यूपी में 20 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर; बस्ती, जौनपुर-मऊ से लेकर बलिया, बागपत-हापुड़ तक एसपी बदले
योगी सरकार ने 20 अफसरों का किया तबादला (Photo: IANS)
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल की जानकारी सामने आई है. सूबे में 20 आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है. बस्ती, जौनपुर और मऊ से लेकर बलिया, बागपत, हापुड़ तक के एसपी बदले गए हैं. शासन की तरफ से 20 आईपीएस और PPS अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया गया है. जारी की गई लिस्ट के मुताबिक, आईपीएस-आरआर 2022 बैच के आलोक राज नारायण को सहायक पुलिस अधीक्षक हरदोई से अपर पुलिस अधीक्षक मथुरा बनाया गया है. PPS संवर्ग के पूर्णेन्दु सिंह, जो अब तक पुलिस अधीक्षक/ स्टाफ ऑफिसर टू DGP, 3030 लखनऊ थे, उन्हें अब बागपत के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, आजमगढ़ में तैनात भूपेन्द्र कुमार सिंह को हापुड़ का एसपी बनाया गया है, जबकि मथुरा में तैनात सुरेश चंद्र रावत अब जालौन के एसपी होंगे.

Latest and Breaking News on NDTV
अपर पुलिस महानिदेशक लेवल के दो 1996 और 1998 बैच के अफसरों के अतिरिक्त प्रभार में भी बदलाव किया गया है. बहराइच, बस्ती, गोंडा और लखनऊ कमिश्नरेट में भी SP/ DCP स्तर पर फेरबदल किया गया है.

यह भी पढ़ें | राजस्थान में 14 IPS अधिकारियों का तबादला, सीकर, दौसा, फलौदी और सिरोही को मिले नए एसपी

हाल ही में ट्रांसफर हुए थे IAS अफसर

यूपी सरकार ने 3 अक्टूबर को 15 IAS अधिकारियों के तबादले किए थे. इसमें 2 जिलों के CDO, कई विभागों के सचिव-निदेशक और 2 बड़े विश्वविद्यालयों के कुलसचिव शामिल हैं. लखनऊ के अपर जिलाधिकारी (वि/रा) राकेश कुमार सिंह को अपर आयुक्त आवास विकास परिषद, अपर आयुक्त आवास विकास नीरज शुक्ला को MD पीसीएफ और MD पीसीएफ डॉ. चन्द्र भूषण को अपर निदेशक, डॉ. राम मनोहर लोहिया प्रशासन अकादमी बनाया गया है. अपर निदेशक मंडी परिषद सचिन कुमार सिंह को विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा, यूपीसीडा के अपर CEO श्रीहरि प्रताप शाही को निदेशक पंचायती राज, निदेशक पंचायती राज अमित कुमार सिंह को MD पीसीडीएफ और MD पीसीडीएफ प्रकाश बिन्दु को सचिव चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है. जौनपुर के CDO ध्रुव खाडिया को CDO मऊ, मऊ के CDO विवेक कुमार श्रीवास्तव को सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद प्रयागराज और लखीमपुर खीरी के ADM नरेंद्र बहादुर सिंह को CDO जौनपुर बनाया गया है. 

भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में माला श्रीवास्तव से सचिव का प्रभार हटा दिया गया है. डॉ. उज्जवल कुमार को विशेष सचिव एवं निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म और जे.रीभा को MD, यूपी मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन बनाया गया है. KGMU की कुलसचिव अर्चना गहरवार को AKTU और AKTU की कुलसचिव रीना सिंह को KGMU का कुलसचिव बनाया गया है.   

यह भी पढ़ें | IAS अनु कुमारी ने तिरुवनंतपुरम को अनोखे अंदाज में कहा अलविदा, जान‍िए ट्रांसफर की पूरी कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Administrative Change, IPS Officers, IPS Transfer, MAU
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com