विज्ञापन

'लेडी सहवाग' शेफाली वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ पहली गेंद पर छक्का लगाकर रचा इतिहास, बना दिया महारिकॉर्ड, पहली बैटर बनीं

भारत और पाकिस्तान के बीच महिला एशिया कप मैच के दौरान सिर्फ छह गेंदें खेलने और 12 रन बनाने के बावजूद शैफाली वर्मा ने इतिहास रचा और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए.

'लेडी सहवाग' शेफाली वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ पहली गेंद पर छक्का लगाकर रचा इतिहास, बना दिया महारिकॉर्ड, पहली बैटर बनीं
शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास

महिला एशिया कप टी20 के एकतरफा मुकाबले में भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंद दिया. भारत के खिलाफ पाकिस्तान की पूरी टीम केवल 55 रन बनाकर आउट हुई. बता दें कि इस मैच में शेफाली वर्मा ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. लेडी सहवाग के नाम से विख्यात शेफाली वर्मा ने पारी की पहली ही गेंद पर सादिया इकबाल को छक्का जड़कर पारी की शुरुआत की. यह दूसरा मौका है जब शेफाली ने पहली गेंद पर छक्का लगाया है. दिलचस्प बात यह है कि पहला छक्का भी पाकिस्तान के खिलाफ ही लगा था, और वह भी एजबेस्टन में दोनों टीमों के बीच 2026 महिला टी20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान इकबाल की गेंद पर ही लगा था. ऐसा कर शेफाली महिला T20I में कई बार पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाली दुनिया की पहली बैटर बन गईं हैं. 

महिला T20I पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले बैटर, शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास

बैटरटीमविरोधी टीमबॉलरवेन्यू साल
एमी हंटरआयरलैंडपाकिस्तानफातिमा सना    डबलिन, 2026
 
होलन डोरिगाPNGनामीबियासाइमा तुहादेलेनीकाठमांडू, 2026
 
शेफाली वर्माभारत    पाकिस्तान    सादिया इकबालएजबेस्टन   2026
 
शेफाली वर्माभारत    पाकिस्तान    सादिया इकबालदुबई   2026
 

शेफाली ने 3000 रन पूरे किए

इसके अलावा शेफाली ने महिला T20I में 3000 रन भी पूरे किए. शेफाली इस मुकाम तक पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की महिला बैटर बन गई हैं. 22 साल की शेफा ली ने आयरलैंड की गैबी लुईस का रिकॉर्ड तोड़ा.

भारत की आसान जीत

भारत की 22 वर्षीय बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी ने चार ओवर में सिर्फ सात रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि 24 साल के लेग स्पिनर प्रेमा ने चार ओवर में नौ रन देकर तीन विकेट चटकाए. शेफाली वर्मा ने तीन ओवर में 10 रन देकर एक विकेट लिया। दीप्ति शर्मा ने 3.1 ओवर में पांच रन देकर दो विकेट झटकते हुए पाकिस्तान की पारी समेटने में अहम भूमिका निभाई. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने शेफाली (12), स्मृति मंधाना (9) और प्रतिका रावल (4) के विकेट जल्दी गंवा दिए. पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने तीनों को पवेलियन भेजा. फिर हरमनप्रीत ने और दीप्ति ने भारत को आसानी से जीत तक पहुंचा दिया.

ये भी पढ़ें- भारत-पाक मैच में हाई-वोल्टेज ड्रामा, शेफाली को आउट कर फातिमा सना ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

ये भी पढ़ें- रुमेश पथिरागे नंबर-3, नीरज चोपड़ा टॉप-5 में, डायमंड लीग फाइनल में सबसे दूर भाला फेंकने वाले जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें- रहमानुल्लाह गुरबाज नंबर-1, तोड़ा बाबर आजम का वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20 में 7000 रन बनाने वाले सबसे युवा टॉप-5 बैटर्स

ये भी पढ़ें-17 साल के कृष्ण चंद्र ने छोड़ा नीरज चोपड़ा को पीछे, U-18 में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप 5 जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें-नीरज चोपड़ा- रोहित यादव के बाद 17 साल के जैवलिन थ्रोअर कृष्ण चंद्र ने रचा इतिहास, यूथ चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Women's Twenty20 Asia Cup 2026, Cricket, India Women, Pakistan Women
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com