विज्ञापन

यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? IMD की चेतावनी

Weather Update Today: यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, दिल्ली-NCR समेत 14 राज्यों में भारतीय मौसम विभाग ने 6 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड में भी बारिश की वजह से फिलहाल चारधाम यात्रा पर ब्रेक लगा हुआ है.

यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? IMD की चेतावनी
देश के 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (फोटो-IANS)
  • भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक रविवार को भी अच्छी बारिश की संभावना है.
  • उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, दिल्ली-NCR समेत 14 राज्यों में 6 सितंबर को बारिश का अलर्ट है.
  • बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम की वजह से फिलहाल मॉनसून एक्टिव दिख रहा है. जिससे अच्छी बारिश हो रही है.

मानसून अब देश के पश्चिमी हिस्से को लगातार तरबतर कर रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 6 सितंबर को भी देश के 14 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश के बाद नदियां उफान पर चल रही हैं. वहीं दिल्ली-NCR में भी मौसम विभाग ने आज भी बारिश होने की संभावना जताई है. पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी तेज बारिश के बाद लैंडस्लाइड का अलर्ट आज भी जारी किया गया है. मानसूनी सिस्टम फिलहाल मध्य भारत और पश्चिमी भारत में एक्टिव बना हुआ है, जिसकी वजह से यहां लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 से 5 दिनों तक बारिश की स्थिति इसी तरह रहने की संभावना है. वहीं कश्मीर में भी शनिवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई है. जिससे यहां तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. 

रविवार को इन राज्यों में बारिश 

रविवार को मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा में अगले 24 घंटे बारिश होने की संभावना जताई है. उत्तर भारत के राज्यों में बारिश की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है. एमपी, यूपी में लगातार बारिश के चलते नदियां उफान पर चल रही हैं. जिससे यहां कुछ जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है.

यहां क्लिक करके जानिए अपने राज्य के मौसम का हाल 

यूपी में झमाझम बारिश की संभावना 

मौसम विभाग ने रविवार को उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने आज प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर, मिर्जापुर, बलिया, देवरिया, सोनभद्र, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, गाजियाबाद, मुरादाबाद जिलों में बारिश का अलर्ट है. आज भी सुबह से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है. कल सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा भी किया था. 6 से 8 सितंबर तक देश में मौसम इसी तरह से रहने की संभावना दिख रही है.

दिल्ली-NCR में आज भी बारिश

दिल्ली-NCR में मौसम विभाग ने रविवार को भी बारिश की संभावना जताई है. शनिवार को पूरे दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा. जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में कल झमाझम बारिश हुई है. मौसम विभाग ने रविवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है. दिल्ली के तापमान में भी गिरावट होने से यहां उमसभरी गर्मी का असर पूरी तरह से खत्म हो गया है. मौसम फिलहाल सुहाना बना हुआ है. सुबह के वक्त हल्की धुंध भी दिल्ली-एनसीआर के मौसम में देखने को मिल रही है. 

ये वीडियो भी देखिए

मध्य प्रदेश में नदियां उफान पर

मध्य प्रदेश में भी तेज बारिश का दौर जारी है. बीती रात से ही कई जिलों में झमाझम बारिश होने की वजह से नदियां उफान पर चल रही हैं. नर्मदा, मंदाकिनी, बेतवा और कालीसिंध नदियां एमपी में उफान पर हैं. जिससे आज मध्य प्रदेश में राजगढ़, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, पन्ना, सतना, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर में भारी बारिश का अलर्ट जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक एमपी के 12 जिलों में बारिश का कोटा भी पूरा हो गया है. नर्मदा नदी पर बने बरगी, भदभदा और कलियासोत डैम के गेट खुल चुके हैं, जिससे निचले इलाकों में अलर्ट भी जारी किया है. 

पहाड़ी राज्यों में भी बारिश 

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश हो रही है. दोनों पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की वजह से कई इलाकों में यातायात प्रभावित नजर आ रहा है. उत्तराखंड में उत्तरकाशी, नैनीताल, पिथौरागढ़, हरिद्वार, ऋषिकेश, चमोली, रुद्र प्रयाग और बागेश्वर में बारिश के चांस है. इसी तरह से हिमाचल में मंडी, सोलन, किन्नौर, सिरमौर, कुल्लू, शिमला, कांगड़ा और चंबा में बारिश की संभावना है. जबकि शनिवार को जम्मू-कश्मीर में भी सीजन की पहली बर्फबारी होने से मौसम सुहाना हो गया है. 

मॉनसून सक्रिय रहने से बारिश की संभावना

बंगाल की खाड़ी में बने ताजा सिस्टम की वजह से उत्तर और मध्य भारत में मॉनसूनी हवाएं नमी के साथ पहुंच रही हैं. जिसकी वजह से यहां कुछ दिनों तक बारिश होने की पूरी संभावना नजर आ रही है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 6 से 8 सितंबर के बीच झमाझम बारिश का दौर फिलहाल जारी रहेगा.

ये भी पढे़ंः मूसलाधार बारिश और वहीं का वहीं थम गया गुरुग्राम, जगह-जगह जलभराव ने फिर किया परेशान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Update Today, Delhi-NCR Weather, Aaj Ka Mausam, Rainfall Today, Rainfall Today Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com