विज्ञापन

दिवाली ट्रेन टिकट बुकिंग शुरू, IRCTC पोर्टल पर वेटिंग फुल, REGRET का मैसेज, दिल्ली, मुंबई, पटना से कानपुर-लखनऊ रूट पर होड़

Diwali Train Ticket Opening Date 2026: दीपावली के लिए ट्रेन टिकट बुकिंग यानी रिजर्वेशन आज से ही शुरू हो गया है. आपको भी 8 नवंबर की दिवाली के लिए टिकट बुक करना है तो तुरंत ही टिकट बुक कर लें, वरना बाद में तत्काल टिकट बुकिंग का ही सहारा रहेगा.

दिवाली ट्रेन टिकट बुकिंग शुरू, IRCTC पोर्टल पर वेटिंग फुल, REGRET का मैसेज, दिल्ली, मुंबई, पटना से कानपुर-लखनऊ रूट पर होड़
diwali 2026 train ticket booking
  • दिवाली के लिए ट्रेन टिकटों की बुकिंग आज से शुरू हो गई है, ऐसे में आप भी फटाफट टिकट बुक करा लें
  • दिवाली 8 नवंबर की है और 60 दिन पहले टिकटों की बुकिंग का नियम आईआरसीटीसी ने बना रखा है
  • दिवाली पर दिल्ली, मुंबई, पटना, वाराणसी, कानपुर और लखनऊ रूट पर टिकटों की सबसे ज्यादा मारामारी रहती है
नई दिल्ली:

दीपावली के लिए जो लोग घर जाना चाहते हैं, उनके लिए ये जरूरी खबर है. आज से 8 नवंबर को पड़ने वाली दिवाली के वीकेंड के लिए ट्रेन टिकट बुकिंग शुरू हो गई है. आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर सुबह 8 बजे से टिकटों की बुकिंग शुरू हुई. दरअसल, इस बार दिवाली रविवार को पड़ रही है, ऐसे में घर जाने वाले लोग शुक्रवार का ही टिकट बुक करा रहे हैं, 5 नवंबर तक के टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है. गरीब रथ, तेजस ही नहीं, राजधानी ट्रेनों में भी वेटिंग हाई हो गई है. जैसे दिल्ली-पटना राजधानी एक्सप्रेस में 5 नवंबर के थर्ड एसी के टिकट की वेटिंग सुबह 9.30 बजे 202 पहुंच गई है. शताब्दी एक्सप्रेस, वंदे भारत और तेजस जैसी ट्रेनों में भी टिकट फुल होने लगे हैं.  Train Ticket

दिल्ली-वाराणसी की सबसे पॉपुलर ट्रेन शिवगंगा एक्सप्रेस में स्लीपर की वेटिंग कुछ घंटों के भीतर 36 तक पहुंच गई है. थर्ड एसी में तो ये 57 हो गई. लिच्छवी, स्वतंत्रता सेना एक्सप्रेसवे जैसी दिल्ली-कानपुर-वाराणसी रूट की ट्रेनों का भी यही हाल है. सदभावना एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस जैसी जैसी ट्रेनों भी RAC टिकट दिखाई दे रहा है.

Train Reservation

दो महीने की एडवांस बुकिंग

रेलवे IRCTC ने दो महीने पहले ही एडवांस टिकट बुकिंग का ऑप्शन दे रखा है, ऐसे में 6 सितंबर को दिवाली के लिए टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी. अक्सर लोग त्योहार के एक-दो दिन पहले टिकट बुक कराते हैं, ऐसे में अगर आपको भी घर जाना है तो देर न करे, तुरंत ही वेबसाइट या ऐप से टिकट बुकिंग के लिए तैयार रहें. त्योहारों भीड़ को देखते हुए रेलवे यात्रियों को समय रहते प्लानिंग करके टिकट बुकिंग करने की सलाह देता है. टिकटों की बुकिंग को लेकर काउंटर के साथ ऐप पर भी काफी लोड रहता है.  

दिवाली ट्रेन टिकट बुकिंग की तारीख

रेलवे के रिजर्वेशन नियमों के मुताबिक, ट्रेन टिकट के लिए एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) यात्री के सफर करने की की तारीख से 60 दिन पहले शुरू होती है. इसमें यात्रा की डेट नहीं गिनी जाती. दीपावली 8 नवंबर को है, ऐसे में 6 सितंबर से ट्रेन टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी. 

दिवाली, छठ पूजा के लिए ट्रेन टिकट

दिवाली, छठ पूजा जैसे त्योहारों के दौरान दिल्ली-हावड़ा के ज्यादातर रूटों पर ट्रेन टिकट की सबसे सबसे ज्यादा मारामारी रहती है.दिल्ली-कानपुर, दिल्ली-वाराणसी, दिल्ली-पटना, पटना-अहमदाबाद, मुंबई-पटना, हावड़ा-पटना, दिल्ली-रांची, दिल्ली-लखनऊ, लुधियाना-सुपौल, चेन्नई-पटना, लुधियाना-पटना, हैदराबाद-पटना और दिल्ली-गोरखपुर जैसे रूट पर टिकटों को लेकर सबसे ज्यादा होड़ रहती है. टिकट विंडो खुलने के कुछ घंटो में ही सारी ट्रेनें फुल हो जाती हैं. अगर आप रेलवे स्टेशन से टिकट बुकिंग कराना चाहते हैं तो फॉर्म पहले से ही अच्छे ढंग से भर लें. रेल किराये के बराबर पैसा भी पहले ही इंतजाम कर लें, ताकि विंडो पर दिक्कत न हो.

रेल टिकट बुकिंग कैसे करें

रेल टिकट बुकिंग आपको भी करनी है तो रेल वन ऐप का सहारा ले सकते हैं, अगर आप पहले से ही यात्रियों से संबंधित जानकारी पहले से ही सेव करके रखते हैं, तो टिकट मिनटों में बुक हो जाएगी.

ट्रेन टिकट बुकिंग में इन बातों का ध्यान रखें

  1. टिकट बुकिंग के समय आपका इंटरनेट सही तरीके से काम करे
  2. अगर वाईफाई है तो उसी का इस्तेमाल करें.
  3. यात्रा की डेट और ट्रेन नंबर के साथ सभी जानकारी फटाफट डालें.
  4. थर्ड AC, सेकेंड क्लास या चेयरकार जैसे विकल्प पहले ही चुनकर रखें.
  5. कुछ ट्रेनों का विकल्प भी तैयार रखें ताकि एक में टिकट न मिले तो तुरंत ही दूसरी ट्रेन में टिकट बुक कर लें.  
IRCTC

ये भी पढ़ें - कन्फर्म टिकट होने के बाद भी लग सकता है जुर्माना! जानिए क्या है रेलवे का स्पेशल लगेज नियम

ये भी पढ़ें - IRCTC ने दिवाली-छठ के लिए टिकट लेने वाली यात्रियों को दी चेतावनी, एक गलती और डूब जाएंगे सारे पैसे

गणेश चतुर्थी से पहले 262 Special Train का तोहफा, आम लोगों को मिलेगा किराए में भी फायदा, जानें रूट्स

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diwali Train Reservation, Diwali Train Ticket Booking, Train Ticket Advance Booking, Train Ticket Diwali, Train Reservation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com