विज्ञापन

भारत-पाक मैच में हाई-वोल्टेज ड्रामा, शेफाली को आउट कर फातिमा सना ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

भारत ने 8.4 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. हरमनप्रीत ने नाबाद 18 रन बनाए और विजयी छक्का लगाकर मुकाबला खत्म किया। दीप्ति शर्मा 12 रन बनाकर नाबाद रहीं.

भारत-पाक मैच में हाई-वोल्टेज ड्रामा, शेफाली को आउट कर फातिमा सना ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
भारत-पाक मैच में गरमाया माहौल

श्री चरणी और प्रेमा रावत की युवा स्पिन जोड़ी की घातक गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह बेबस नजर आई और भारत ने महिला एशिया कप टी20 के एकतरफा मुकाबले में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी को 7 विकेट से रौंद दिया. बतौर कप्तान अपना 150वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहीं हरमनप्रीत कौर पुरुष और महिला क्रिकेट में इस मुकाम तक पहुंचने वाली पहली अंतरराष्ट्रीय कप्तान बनीं. उनकी टीम ने पाकिस्तान को महज 55 रन पर समेट दिया जो टी20 अंतरराष्ट्रीय में पाकिस्तान का अब तक का सबसे कम स्कोर है. भारत ने 8.4 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. हरमनप्रीत ने नाबाद 18 रन बनाए और विजयी छक्का लगाकर मुकाबला खत्म किया. दीप्ति शर्मा 12 रन बनाकर नाबाद रहीं.

लेकिन इस मैच में एक ऐसी घटना भी घटी जिसने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों बटोरी है. दरअसल, पाकिस्तानी फातिमा सना ने जब शैफाली को आउट किया तो उन्होंने आक्रामक जश्न मनाया जिसके बाद फैन्स पाकिस्तान की इस महिला खिलाड़ी को लेकर मजाक बना रहे हैं. 

भारत-पाक मुकाबले में हाई-वोल्टेज ड्रामा

फातिमा सना ने अच्छी लेंथ पर गेंद डाली और गेंद शेफाली की उम्मीद से थोड़ी ज्यादा उछल गई. उन्होंने गेंद को लेग साइड की तरफ खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगकर हवा में उछल गई और सीधे बॉलर के हाथों में चली गई. पाकिस्तान की कप्तान ने कैच लेने में कोई गलती नहीं की. इसके बाद उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के शैफाली को पवेलियन का रास्ता दिखाने का इशारा किया.

फातिमा सना के इस जश्न को सोशल मीडिया पर फैन्स मजाक बना रहे हैं. लोगों का मानान है कि  हेकड़ी निकल गई लेकिन अकड़ नहीं गई. बता दें कि पाकिस्तान की टीम केवल 55 रन पर आउट हो गई थी. ऐसे में फैन्स पाकिस्तानी कप्तान का मजाक बनाते हुए नजर आए हैं.   भारतीय ओपनिंग बैटर शेफाली ने इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और चुपचाप ड्रेसिंग रूम की ओर लौट गईं. शैफाली ने 6 गेंदों पर 12 रन बनाए, जिसमें एक चौका और एक बाउंड्री शामिल था.

ये भी पढ़ें- रुमेश पथिरागे नंबर-3, नीरज चोपड़ा टॉप-5 में, डायमंड लीग फाइनल में सबसे दूर भाला फेंकने वाले जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें- रहमानुल्लाह गुरबाज नंबर-1, तोड़ा बाबर आजम का वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20 में 7000 रन बनाने वाले सबसे युवा टॉप-5 बैटर्स

ये भी पढ़ें-17 साल के कृष्ण चंद्र ने छोड़ा नीरज चोपड़ा को पीछे, U-18 में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप 5 जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें-नीरज चोपड़ा- रोहित यादव के बाद 17 साल के जैवलिन थ्रोअर कृष्ण चंद्र ने रचा इतिहास, यूथ चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Pakistan, Cricket, Women's Twenty20 Asia Cup 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com