उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेसवे नेटवर्क में एक और नया नाम जुड़ रहा है. ये लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे वेस्ट यूपी को पूर्वांचल से जोड़ेगा और बिहार तक कनेक्टिविटी देगा. उत्तर प्रदेश सरकार की एजेंसी यूपीडा (UPEIDA) इस 6 लेन के ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रही है. यह आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे, लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे समेत पांच एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगा. 51 किमी लंबा ये लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे 4776 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा है, जो करीब 3 साल में पूरा होगा.
लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे 5 एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा
काकोरी-मोहान रोड पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से ये शुरू होगा और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चांद सराय, गोसाईंगंज पर जाकर खत्म होगा.अगर कोई वाहन दिल्ली से पूर्वांचल जा रहा है तो उसे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे जाने के लिए किसी शहर में नहीं रुकना पड़ेगा. लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के साथ बुंदेलखंड, झांसी, अलीगढ़ और लखनऊ के डिफेंस रूट को बंदरगाहों और इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सीधी हाईस्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी.
लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे का रूट
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के भलिया गांव से शुरू
- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पहांसा गांव पर खत्म होगा
- 6 लेन का 50 किमी का एक्सप्रेसवे 8 लेन तक बढ़ेगा
- 4775 करोड़ रुपये लागत यूपी कैबिनेट के प्रोजेक्ट की
- 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन

Lucknow Link Expressway Route
आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी
आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे (Agra-Lucknow Expressway) दिल्ली, नोएडा, आगरा और मथुरा की गाड़ियां सीधे इस लिंक पर प्रवेश करेंगी.यह एक्सप्रेसवे सीधे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा. इससे अयोध्या, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर और बलिया, बिहार की ओर आवाजाही तेज होगी.यमुना एक्सप्रेसवे के जरिये आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के रास्ते यह सीधे ग्रेटर नोएडा, दिल्ली को पूर्वांचल से जोड़ेगा. लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेसवे बंथरा, सरोजनीनगर के पास लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे और आउटर रिंग रोड किसान पथ के इंटरचेंज से भी लिंक होगा.पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के जरिए गोरखपुर और नेपाल बॉर्डर की ओर जाने वाला ट्रैफिक भी इस लिंक का सीधा इस्तेमाल कर सकेगा.
𝐀𝐋𝐄-𝐏𝐄 𝐋𝐢𝐧𝐤 𝐄𝐱𝐩𝐫𝐞𝐬𝐬𝐰𝐚𝐲 𝐮𝐩𝐝𝐚𝐭𝐞 𝐟𝐫𝐨𝐦 𝐔𝐭𝐭𝐚𝐫 𝐏𝐫𝐚𝐝𝐞𝐬𝐡.
— Infra News India (INI) (@TheINIofficial) May 23, 2026
The Link Expressway between Agra-Lucknow Expressway and Purvanchal Expressway, officially known as the ALE-PE Link Expressway is currently under bidding.
The construction bids are… pic.twitter.com/GAn3OX1lLE
आगरा एक्सप्रेसवे से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे तक रास्ता
अभी आगरा एक्सप्रेसवे से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे तक लखनऊ शहर (शहीद पथ, अवध चौराहा) पार करने में 1.5 से 2 घंटे लगते हैं. यह घटकर सिर्फ 25 से 30 मिनट रह जाएगा. लखनऊ से रोजाना गुजरने वाले 50 हजार भारी वाहनों को अब शहर के भीतर प्रवेश नहीं करना पड़ेगा. इससे लखनऊ में प्रदूषण और ट्रैफिक जाम की स्थिति में सुधार आएगा. दिल्ली और बिहार से पूर्वांचल के बीच माल ढुलाई में तेजी आएगी. लखनऊ के आउटर के इलाकों काकोरी, मोहनलालगंज, सरोजनीनगर और सुल्तानपुर रोड के आसपास नए लॉजिस्टिक्स पार्क, वेयरहाउसिंग हब और आवासीय टाउनशिप बन रही हैं, जिससे वहां रियल एस्टेट को रफ्तार मिलेगी.ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों के फल, सब्जियां और अन्य उत्पाद दिल्ली और बड़े बाजारों तक कुछ ही घंटों में पहुंचेंगे.
ये भी पढ़ें - दिल्ली-मुंबई को जोड़ेगा एक और एक्सप्रेसवे, ठाणे-कल्याण से नवी मुंबई-लातूर तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी, 8KM लंबी टनल बनेगी
यूपी में कौन कौन से लिंक एक्सप्रेसवे
- गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे - 91.3 किमी- गोरखपुर (जैतपुर) को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (सलारपुर,आजमगढ़) से जोड़ता है, काम पूरा
- लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे- 51 किमी- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे (काकोरी) को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (चांद सराय/गोसाईंगंज), टेंडर निर्माण शुरू
- फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे: 91 किमी : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे (इटावा, कन्नौज) को गंगा एक्सप्रेसवे हरदोई से जोड़ता है, डीपीआर के बाद भूमि अधिग्रहण शुरू
- जेवर लिंक एक्सप्रेसवे : 74 किमी : जेवर एयरपोर्ट, यमुना एक्सप्रेसवे को बुलंदशहर होते हुए गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ता है, निर्माण की मंजूरी
- झांसी लिंक एक्सप्रेसवे: 115-118 किमी :झांसी शहर और डिफेंस नोड को जालौन के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ता है. डीपीआर के बाद भूमि अधिग्रहण शुरू
- चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे : 15 किमी: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को चित्रकूट धाम, NH-135BG और आगे रीवा MP बॉर्डर से जोड़ेगा, टेंडर के बाद निर्माण
- बलिया–मांझी घाट लिंक एक्सप्रेसवे: 116 किमी : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के छोर गाजीपुर को बलिया और बिहार सीमा (बक्सर लिंक) से जोड़ता है
- विंध्य–पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे :100 किमी :प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेसवे (मिर्जापुर, सोनभद्र) को गाजीपुर-वाराणसी के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से कनेक्ट
- मेरठ–हरिद्वार लिंक एक्सप्रेसवे : 130 किमी: गंगा एक्सप्रेसवे (मेरठ) को सीधे हरिद्वार और उत्तराखंड बॉर्डर से जोड़ेगा, डीपीआर तैयार
ये भी पढ़ें - गया-दरभंगा एक्सप्रेसवे: दिल्ली से 12 घंटे में दरभंगा, 10 घंटे में पटना, यूपी-बिहार से झारखंड-बंगाल तक कनेक्टिविटी
ये भी पढ़ें - गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार को UP कैबिनेट की मंजूरी, मेरठ-मुजफ्फरनगर से अमरोहा-बिजनौर तक मौज, हरिद्वार तक सफर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं