विज्ञापन

17 साल के कृष्ण चंद्र ने छोड़ा नीरज चोपड़ा को पीछे, U-18 में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप 5 जैवलिन थ्रोअर

मध्य प्रदेश के 17 साल के कृष्ण चंद्र ने जैवलिन थ्रो में इतिहास रच दिया है.कृष्ण चंद्र ने यूथ नेशनल्स 2026 में 79.92 मीटर का अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करके मीट रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाबी हासिल कर ली है.

17 साल के कृष्ण चंद्र ने छोड़ा नीरज चोपड़ा को पीछे, U-18 में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप 5 जैवलिन थ्रोअर
कृष्ण चंद्र ने रचा इतिहास

नीरज चोपड़ा, रोहित यादव के बाद कृष्ण चंद्र ने जैवलिन थ्रो में इतिहास रच दिया है. नेशनल यूथ चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर कृष्ण चंद्र ने जैवलिन थ्रो में भारत की शानदार परंपरा को आगे बढ़ाने का काम किया है. कृष्ण चंद्र का यह परफॉर्मेंस युवा एथलीट U18 लेवल पर बेहतरीन प्रदर्शन है. ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा टीनएज में देश के सबसे होनहार खिलाड़ियों में से एक थे, जिन्होंने 700 ग्राम वाले जैवलिन से 76.50 मीटर का बेस्ट थ्रो किया था.

हालांकि, हाल के सालों में भारत के उभरते हुए स्टार्स ने इससे भी बेहतर थ्रो किए हैं. रोहित यादव 81.73 मीटर के शानदार थ्रो के साथ लिस्ट में सबसे ऊपर हैं और उन्होंने युवा भारतीय जैवलिन थ्रोअर्स के लिए एक बेंचमार्क सेट किया है. दूसरे नंबर पर हिमांशु हैं, जिन्होंने इंडियन U18 चैंपियनशिप में 80.38 मीटर का थ्रो किया और नेशनल लेवल पर अपनी जबरदस्त काबिलियत दिखाई

हाल ही में चर्चा में आए खिलाड़ी कृष्ण चंद्र हैं, जिन्होंने लुधियाना में नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 79.92 मीटर का थ्रो करके गोल्ड मेडल जीता. उनके इस प्रदर्शन ने रोहित यादव के नाम दर्ज चैंपियनशिप रिकॉर्ड को तोड़ दिया और उन्हें भारत के बेहतरीन U18 जैवलिन टैलेंट में से एक के तौर पर स्थापित कर दिया है. 

टॉप भारतीय U18 जैवलिन थ्रो (700g)

  1. रोहित यादव – 81.73 मीटर
  2. हिमांशु – 80.38 मीटर
  3. कृष्ण चंद्र – 79.92 मीटर
  4. नीरज चोपड़ा – 76.50 मीटर
  5. पुष्पक नेल वाडे – 76.09 मीटर

कौन हैं जैवलिन थ्रोअर कृष्ण चंद्र? 

भारतीय जैवलिन थ्रोअर कृष्ण चंद्र की उम्र इस समय केवल 17 साल है और वह मध्य प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं. मौजूदा समय में वह महज 17 साल के हैं. युवा कृष्ण चंद्र मध्य प्रदेश में ही स्थित DSWY एकेडमी में मो. हदीश की देखरेख में जैवलिन थ्रो की शुरुआती बारीकियां सीखी है. 

कृष्ण चंद्र की हालिया विशेष उपलब्धियां 

कृष्ण चंद्र ने नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में 79.92 मीटर दूर भाला फेंकते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. यही नहीं इस थ्रो के साथ ही उन्होंने 2018 से कायम 77.41 मीटर के मीट रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है, जो रोहित यादव के नाम दर्ज था. बेहतरीन प्रदर्शन के साथ वह भारत के सर्वश्रेष्ठ अंडर-18 जैवलिन थ्रोअर्स में शामिल हो गए हैं. 

ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा, रोहित यादव के बाद कृष्ण चंद्र ने इतनी दूर भाला फेंककर नेशनल यूथ चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, जैवलिन थ्रो में रचा इतिहास

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com