विज्ञापन
3 minutes ago

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया था, उन्होंने पहली पारी में अहम 92 रन बनाकर ईस्ट जोन को फाइनल में जगह दिलाने में मदद की थी. वैभव अब फाइनल में बड़े मंच पर एक बार फिर अपनी छाप छोड़ने के लिए उत्सुक हैं. फाइनल में वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर अपना जलवा दिखाने मैदान पर उतरे और तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर फैन्स का दिल जीत लिया. साउथ जोन के खिलाफ वैभव ने 37 गेंद पर 44 रन बनाकर आउट हुए. अपनी पारी में वैभव ने 5 चौके और 1 छक्के लगाने का कमाल किया. 15 साल के वैभव ने लगभग 119 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए, वैभव ने सिराज के खिलाफ भी गदर मचा दिया और उनके खिलाफ एक ही ओवर में एक चौका और एक छक्का लगाकर महफिल लूट ली, वैभव को चामा मिलिंद ने 44 रन के स्कोर पर आउट किया.  अपनी पारी में वैभव ने 5 चौके और एक छक्का लगाने में सफल रहे. 

ऐसे आउट हुुए वैभव सूर्यवंशी

शॉर्ट-ऑफ-लेंथ गेंद पर उन्होंने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद का उछाल अच्छा था, गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगी और हवा में उड़कर मिड-विकेट की ओर चली गई. डीप स्क्वेयर लेग से तनाय अपनी दाईं ओर दौड़ते हुए आए और शानदार कैच लपका. सूर्यवंशी को स्ट्राइक बार-बार नहीं मिल रही थी, पिछले कुछ ओवरों में उनकी गति धीमी हो गई थी और वे एक बड़ा शॉट खेलकर दबाव कम करना चाहते थे.

 फाइनल साउथ जोन के खिलाफ ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. ईस्ट जोन की ओर से वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन ओपनिंग कर रहे हैं. वैभव और मोहम्मद सिराज के बीत जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है. 

(Live Score)

वैभव की तूफानी बल्लेबाजी, सिराज पर भी लगाए चौके-छक्के

ईस्ट जोन प्लेइंग 11

अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, शिखर मोहन, ईशान किशन (कप्तान) (विकेट कीपर), मोहम्मद कौनैन कुरैशी, अनुकूल रॉय, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार बेंच

साउथ जोन प्लेइंग 11

रिकी भुई, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शेख रशीद, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, त्रिपुराना विजय, मोहम्मद सिराज, चामा वी मिलिंद, एमडी निधिश

ये भी पढ़ें- रुमेश पथिरागे नंबर-3, नीरज चोपड़ा टॉप-5 में, डायमंड लीग फाइनल में सबसे दूर भाला फेंकने वाले जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें- रहमानुल्लाह गुरबाज नंबर-1, तोड़ा बाबर आजम का वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20 में 7000 रन बनाने वाले सबसे युवा टॉप-5 बैटर्स

Duleep Trophy Final Live : सिराज के खिलाफ चौका-छक्का

मोहम्मद सिराज के खिलाफ वैभव ने पहले चौका और फिर छक्का जड़कर महफिल लूट ली है. ऐसा लग राह है कि वैभव टी-20 के अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com