रुमेश पथिरागे ने डायमंड लीग फाइनल का खिताब अपने नाम कर लिया है. पथिरागे ने 89.04 मीटर के अपने बेस्ट थ्रो के साथ यह खिताब अपने नाम करने में सफता हासिल की थी. पथिरागे अब डायमंड लीग का खिताब जीतने वाले पहले श्रीलंकाई जैवलिन थ्रोअर बन गए हैं. बता दें कि फाइनल में पथिरागे ने पोलैंड के डेविड वेग्नर से आगे रहे, जिन्होंने 87.47 मीटर का अपना पर्सनल बेस्ट थ्रो किया था. त्रिनिदाद और टोबैगो के पूर्व ओलंपिक चैंपियन केशोरन वालकॉट ने सीजन के अपने बेस्ट 83.99 मीटर थ्रो के साथ पोडियम पर जगह बनाई, जबकि ग्रेनाडा के दो बार के वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स 83.70 मीटर के साथ चौथे स्थान पर रहे. इस खिताब से साथ पथिरागे इस समय वर्ल्ड के नंबर 1 जैवलिन थ्रोअर बन गए हैं .

डायमंड लीग फ़ाइनल 2026 के बेस्ट थ्रो
- रुमेश थरंगा (श्रीलंका) - 89.04m
- डेविड वेग्नर (पोलैंड) - 87.47m
- केशॉर्न वॉलकॉट (त्रिनिदाद और टोबैगो) - 83.99m
- एंडरसन पीटर्स (जर्मनी) - 83.70m
- जूलियस येगो (केन्या) - 76.79m
- टिमोथी हरमन (बेल्जियम) - 71.79m
- कर्टिस थॉम्पसन (अमेरिका) - 69.52m
Rumesh, you champ!
— Wanda Diamond League (@Diamond_League) September 5, 2026
Diamond League Champion Rumesh Tharanga Pathirage signs off his sensational season in style, launching a massive 89.04m to secure the victory in Brussels 🇧🇪🔥💎#BrusselsDL #DiamondLeague pic.twitter.com/IK6HGiLvsl
नीरज चोपड़ा नंबर 5, पथिरागे नंबर 3, डायमंड लीग फाइनल में सबसे दूर भाला फेंकने वाले थ्रोअर
इसके अलावा डायमंड लीग फाइनल के इतिहास में सबसे दूर भाला फेंकने वाले जैवलिन थ्रोअर के टॉप 5 लिस्ट में पथिरागे अब तीसरे नंबर पर आ गए हैं. इस मामले में पहले नंबर पर जर्मनी के एंड्रियास हॉफमैन हैं जिन्होंने साल 2018 में ज़्यूरिख में हुए फाइनल में 91.44 मीटर का अपना बेस्ट थ्रो किया था. दूसरे नंबर पर जर्मनी के ही थॉमस रोहलर हैं जिनके नाम डायमंड लीग फाइनल, ब्रुसेल्स 2017 में 89.88 मीटर का थ्रो करने का रिकॉर्ड दर्ज है, तीसरे नंबर पर श्रीलंका के पथिरागे हैं. पथिरागे ने 2026 के फाइनल में 89.04 मीटर का बेस्ट थ्रो किया और डायमंड लीग का खिताब अपने नाम करने में सफलता हासिल की थी.

Photo Credit: IANS
नंबर 4 पर इस लिस्ट में चेक गणराज्य के कुब वाडलेच हैं जिन्होंने 2021 में ज़्यूरिख में हुए फाइनल में 88.50 मीटर का बेस्ट थ्रो करके खिताब अपने नाम किया था. नंबर 5 पर भारत के नीरज चोपड़ा हैं. नीरज ने साल 2022 में ज़्यूरिख़ में हुए डायमंड लीग के फाइनल में 88.44 मीटर का बेस्ट थ्रो करके खिताब अपने नाम करने में सफलता हासिल की थी.
डायमंड लीग फाइनल के इतिहास में सबसे दूर भाला फेंकने वाले जैवलिन थ्रोअर
- एंड्रियास हॉफमैन (जर्मनी) – 91.44 मीटर (डायमंड लीग फाइनल, ज़्यूरिख 2018)
- थॉमस रोहलर (जर्मनी) – 89.88 मीटर (डायमंड लीग फाइनल, ब्रुसेल्स 2017)
- रुमेश पथिरागे (श्रीलंका) – 89.04 मीटर (डायमंड लीग फाइनल, ब्रुसेल्स 2026)
- जाकुब वाडलेच (चेक गणराज्य) – 88.50 मीटर (डायमंड लीग फाइनल, ज़्यूरिख 2021)
- नीरज चोपड़ा (भारत) – 88.44 मीटर (डायमंड लीग फ़ानल, ज़्यूरिख़ 2022)
ये भी पढ़ें- 89.04 मीटर का धमाका! नीरज चोपड़ा के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी रुमेश पथिरागे बने डायमंड लीग चैंपियन, रचा इतिहास
ये भी पढ़ें- रहमानुल्लाह गुरबाज नंबर-1, तोड़ा बाबर आजम का वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20 में 7000 रन बनाने वाले सबसे युवा टॉप-5 बैटर्स
ये भी पढ़ें-\ 17 साल के कृष्ण चंद्र ने छोड़ा नीरज चोपड़ा को पीछे, U-18 में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप 5 जैवलिन थ्रोअर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं