विज्ञापन

रहमानुल्लाह गुरबाज नंबर-1, तोड़ा बाबर आजम का वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20 में 7000 रन बनाने वाले सबसे युवा टॉप-5 बैटर्स

अफ़गानिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज अब टी-20 क्रिकेट में 7,000 रन पूरे करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर उन्होंने बाबर आजम का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

रहमानुल्लाह गुरबाज नंबर-1, तोड़ा बाबर आजम का वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20 में 7000 रन बनाने वाले सबसे युवा टॉप-5 बैटर्स
रहमानुल्लाह गुरबाज ने तोड़ा बाबर आजम का वर्ल्ड रिकॉर्ड

कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 के 26वें मैच में रहमानुल्लाह गुरबाज ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और  जमैका किंग्समेन के खिलाफ मैच में 35 गेंद पर 54 रन की पारी खेली,  गुरबाज ने अपनी पारी में 5 चौके और तीन छ्क्के लगाए, उनकी पारी के दम पर गुरबाज गुयाना अमेजन वॉरियर्स की टीम 8 विकेट से मैच जीतने में सफल रही. बता दें कि इस पारी के दम पर रहमानुल्लाह गुरबाज ने टी20 क्रिकेट में बाबर आजम का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दियाय. दरअसल, रहमानुल्लाह गुरबाज ने अपने टी20 करियर में 7000 रन पूरा किए, ऐसा कर गुरबाज टी-20 में सबसे कम उम्र में 7000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.  रहमानुल्लाह गुरबाज ने बाबर आजम के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

बाबर आजम ने 7000 टी-20 रन  26 साल और 353 दिन की उम्र में पूरा करने में सफलता हासिल की थी. वहीं, रहमानुल्लाह गुरबाज ने यह कारनामा 24 साल और 280 दिन की उम्र में पूरा किया है. इस मामले में अब तीसरे नंबर पर भारत के ईशान किशन हैं जिन्होंने जब अपने करियर में 7000 रन पूरे किए तो उनकी उम्र 27 साल और 356 दिन की थी. 

चौथे नंबर पर निकोलस पूरन हैं जिन्होंने 7000 टी-20 रन 28 साल और 228 दिन की उम्र में पूरा किया था. पांचवें नंबर पर क्विंटन डी कॉक हैं जिन्होंने अपने करियर में 7000 टी20 रन 28 साल और 285 दिन की उम्र में पूरा करने का कमाल किया था. भारत के विराट कोहली ने 28 साल और 364 दिन की उम्र में 7000 रन टी-20 में पूरा करने में सफल रहे थे. 

टी20 में 7000 रन बनाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर

  • रहमानुल्लाह गुरबाज - 24 साल और 280 दिन
  • बाबर आजम - 26 साल और 353 दिन
  • ईशान किशन - 27 साल और 356 दिन
  • निकोलस पूरन - 28 साल और 228 दिन
  • क्विंटन डी कॉक - 28 साल और 285 दिन
  • विराट कोहली - 28 साल और 364 दिन

सीपीएल के इस मैच की बात करें तो गुयाना अमेजन वॉरियर्स की टीम इस मैच को 8 विकेट से जीतने में सफल रही. जमैका किंग्समेन ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए थे जिसके बाद गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने 2 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.

ये भी पढ़ें- 17 साल के कृष्ण चंद्र ने छोड़ा नीरज चोपड़ा को पीछे, U-18 में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप 5 जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा- रोहित यादव के बाद 17 साल के जैवलिन थ्रोअर कृष्ण चंद्र ने रचा इतिहास, यूथ चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें- अगर जसप्रीत बुमराह नहीं हुए फिट तो कौन लेगा उनकी जगह? BCCI ने चुना संभावित विकल्प

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammad Babar Azam, Rahmanullah Gurbaz, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com