पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद रमीज राजा (Ramiz Raja) ने अपनी बर्खास्तगी पर कुछ सनसनीखेज टिप्पणियां की थी. उन्होंने नए अध्यक्ष नजम सेठी (Najam Sethi) की भी आलोचना की और गंभीर इल्जाम लगाए. राजा की बर्खास्तगी के बाद सेठी को अंतरिम चीफ ( New PCB President) के रूप में नामित किया गया. 60 वर्षीय ने यह भी दावा किया कि उन्हें "ऑफिस जाकर अपना सामान लेने" भी नहीं दिया गया.
उनकी इन टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट (Salman Butt) ने कहा कि रमिज राजा को खुद को "भाग्यशाली" समझना चाहिए कि नई सरकार (शहबाज शरीफ सरकार) ने उन्हें एक विस्तारित अवधि के लिए PCB को संचालित करने की अनुमति दी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "रमिज राजा भाग्यशाली थे कि नई सरकार ने सत्ता में आने के बाद उन्हें कई महीनों तक काम करने दिया, जो आमतौर पर नहीं होता है. यह पहली बार है कि एक नई सरकार ने अध्यक्ष को सीधे बर्खास्त नहीं किया. इतना ही नहीं उन्होंने उन्हें सीधे नहीं हटाया, बल्कि उन्होंने भी उनका समर्थन किया. रमीज को हटाने की बात चल रही थी. यह रातों रात नहीं हुआ है.”
* क्या एक्सीडेंट के दौरान ऋषभ पंत नशे में थे या ओवर स्पीड कर रहे थे? उत्तराखंड पुलिस ने दिया जवाब
* पाकिस्तानी स्टार मोहम्मद रिजवान ने ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने की कामना के साथ किया ये इमोशनल Tweet
बट अपने पूरे करियर के दौरान रमिज राजा (Ramiz Raja) के आलोचक रहे हैं. उन्होंने कहा कि पीसीबी (Pakistan Cricket Board) के पूर्व प्रमुख को अधिक शालीनता दिखाना चाहिए और "एक बच्चे की तरह" बरताव करना बंद कर देना चाहिए.
उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि उनकी हालिया टिप्पणियों ने एक कड़वा स्वाद छोड़ दिया है. लोगों को पहले भी बर्खास्त किया गया है, लेकिन किसी ने कभी भी इस तरह से प्रतिक्रिया नहीं दी है. वह उस बच्चे की तरह व्यवहार कर रहे हैं जिससे उसका खिलौना छीन लिया गया है. उनके पास अन्य कौशल हैं और उन्हें अब कमेंट्री करने पर विचार करना चाहिए. उन्हें इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए और कुछ शालीनता दिखाने की जरूरत है."
* क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रिकॉर्ड तोड़ कीमत पर इस सऊदी क्लब को किया साइन, रकम जानकर हो जाएँगे हैरान
* Viral Video: अगर शिखर धवन की बात मान लेते ऋषभ पंत, तो शायद टल जाता ये हादसा
ब्राज़ीलियाई फुटबॉल दिग्गज पेले का '82 वर्ष की आयु में निधन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं