विज्ञापन

'धुरंधर' के मुरीद हुए ताइवान के राजदूत मुमिन चेन, शाहरुख-आमिर को लेकर कही ये बात

भारत में ताइपे आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र के प्रतिनिधि मुमिन चेन ने नई दिल्ली में आयोजित ताइवान फिल्म फेस्टिवल के दौरान बताया कि पिछले साल उन्होंने जो भारतीय फिल्में देखीं, उनमें 'धुरंधर' उन्हें सबसे अच्छी लगी.

'धुरंधर' के मुरीद हुए ताइवान के राजदूत मुमिन चेन, शाहरुख-आमिर को लेकर कही ये बात
'धुरंधर' के मुरीद हुए ताइवान के राजदूत मुमिन चेन
नई दिल्ली:

भारत में ताइपे आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र के प्रतिनिधि मुमिन चेन ने नई दिल्ली में आयोजित ताइवान फिल्म फेस्टिवल के दौरान बताया कि पिछले साल उन्होंने जो भारतीय फिल्में देखीं, उनमें 'धुरंधर' उन्हें सबसे अच्छी लगी. उन्होंने पॉलिटिकल मूवीज में अपनी रुचि का भी जिक्र किया. ANI से बात करते हुए और भारतीय फिल्मों में अपनी दिलचस्पी के बारे में बताते हुए चेन ने कहा, "चूंकि मैं राजनीति विज्ञान का प्रोफेसर हूं और अभी एक राजदूत के तौर पर काम कर रहा हूं, इसलिए मैं भारत में कई राजनीतिक फिल्में देखता हूं. पिछले साल मैंने जो फिल्में देखीं, उनमें 'धुरंधर' सबसे प्रभावशाली थी."

चेन ने अभिनेता और निर्माता के रूप में आमिर खान के काम की तारीफ की. साथ ही, उन्होंने शाहरुख खान सहित अन्य बड़े भारतीय फिल्म सितारों के प्रति भी अपनी प्रशंसा जाहिर की. चेन ने कहा, "भारतीय अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं की बात करें, तो मुझे लगता है कि आमिर खान बहुत प्रभावशाली हैं." उन्होंने बताया कि वे काफी समय से, जब वे युवा थे तब से आमिर खान की फिल्में देखते आ रहे हैं. उन्होंने एक निर्माता के रूप में आमिर खान के हालिया काम की भी सराहना की, खासकर उन फिल्मों की जो भारतीय समाज और महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर आधारित हैं.

उन्होंने कहा, "मैं उनकी फिल्में तब से देख रहा हूं, जब वे युवा थे. वे भारतीय समाज और कुछ बहुत ही गंभीर मुद्दों पर बेहतरीन फिल्में बनाते हैं." उन्होंने आगे कहा, "और बेशक, शाहरुख खान जैसे अन्य बड़े फिल्म आइकन भी मुझे बहुत पसंद हैं." चेन ने ये बाते ऐसे समय में कही है, जब नई दिल्ली में 'ताइवान फिल्म फेस्टिवल' के जरिए ताइवानी सिनेमा को प्रदर्शित किया जा रहा है. इसमें चुनिंदा डॉक्यूमेंट्री और ड्रामा शामिल थे, जिनका मकसद भारतीय दर्शकों को ताइवान की संस्कृति, तकनीक और खेल उपलब्धियों से परिचित कराना था.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
 Dhurandhar,  Dhurandhar In Pakistan, Dhurandhar Latest News, Dhurandhar Latest Updates, Aditya Dhar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com