- उत्तर प्रदेश के मऊ में हत्या के आरोपी ने खुद को मृत साबित करने के लिए फर्जी दस्तावेज का सहारा लिया
- आरोपी राजू ने 2016 में हुई गोलीकांड की सुनवाई के दौरान अपनी मौत का झूठा प्रमाण प्रस्तुत किया था
- मृतक के भतीजे की तहरीर पर आरोपी समेत दो अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था और ट्रायल चल रहा था
उत्तर प्रदेश के मऊ में हत्या के मुकदमे में सजा से बचने के लिए खुद को मृत घोषित कराने, एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से चिता पर लेटे शव की तस्वीर तैयार करवाने और असली शरीर की जगह बकरे की अंत्येष्टि कराने का मामला सामने आया है. फिल्मी कहानी जैसी साजिश रचकर करीब डेढ़ साल से फरारी काट रहे हत्या के आरोपी को मऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने कथित तौर पर गाजीपुर में अपनी मौत और अंतिम संस्कार के फर्जी दस्तावेज तैयार कराए तथा मृत्यु प्रमाण पत्र के जरिए न्यायालय में खुद को मृत साबित करने की कोशिश की. कोतवाली नगर पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को ख्वाजाजहांपुर मोहल्ले के पास से उसे गिरफ्तार किया.
2016 में गोली मारकर हुई थी योगेश सिंह की हत्या
मामला 19 दिसंबर 2016 का है. मुंशीपुरा रेलवे लाइन के पास योगेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद मृतक के भतीजे अविनाश सिंह की तहरीर पर राजू उर्फ राजकुमार राजभर और उसके दोस्त सुदर्शन राजभर के खिलाफ कोतवाली नगर में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था. पुलिस के मुताबिक, इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था और न्यायालय में सुनवाई चल रही थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एआई से बनवाई शव की तस्वीर, बकरे की कराई अंत्येष्टि
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने 30 मई 2025 को गाजीपुर में खुद को मृत दर्शाने की साजिश रची. इसके तहत कथित रूप से श्मशान घाट पर चिता पर लेटे शव की एआई से तैयार तस्वीर का इस्तेमाल किया गया. आरोप है कि अपनी मौत की कहानी को वास्तविक दिखाने के लिए शव यात्रा और अंतिम संस्कार से जुड़ी तस्वीरें भी तैयार कराई गईं. इसके बाद मृत्यु और दाह संस्कार से संबंधित प्रमाण पत्र समेत अन्य दस्तावेज बनवाए गए. पुलिस का आरोप है कि आरोपी ने इन दस्तावेजों के आधार पर नगर पालिका मऊ से भी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करा लिया. इसके बाद संबंधित दस्तावेज न्यायालय में दाखिल कर खुद को मृत साबित करने का प्रयास किया और फरार हो गया. हालांकि, पुलिस ने जांच के बाद उसकी कथित साजिश का पर्दाफाश करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.
शेयर बाजार में ट्रेडिंग करता था आरोपी
अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के अनुसार, आरोपी इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सका था और शेयर बाजार में ट्रेडिंग का काम करता था. उसने कई शहरों के प्रतिष्ठित लोगों से रुपये लेकर शेयर बाजार में निवेश किए थे. आरोप है कि कानूनी कार्रवाई से बचने और लोगों से लिए गए रुपये वापस न करने के इरादे से उसने खुद को मृत घोषित कराने की साजिश रची.
फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र मामले में भी मुकदमा दर्ज
पुलिस के अनुसार, आरोपी द्वारा खुद को मृत दर्शाने के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार कराने के मामले में कोतवाली नगर में एक अन्य मुकदमा भी दर्ज किया गया है. इसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किए जाने की जानकारी दी गई है. कोतवाली नगर पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम की सहायता से रविवार सुबह करीब 9:10 बजे आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें- 'सरकार आने पर हिसाब होगा', कांग्रेस की 200 सीटों वाली मांग के पोस्टर पर अखिलेश यादव को दिखी भाजपा की साजिश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं