Cheteshwar Pujara Big Statement: चेतेश्वर पुजारा चाहते हैं कि केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरूआत करें और कप्तान रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर उतरें. रोहित की गैर मौजूदगी में पर्थ में पहले टेस्ट में राहुल ने मध्यक्रम की बजाय शीर्षक्रम पर बल्लेबाजी की थी. आस्ट्रेलिया के पिछले दो दौरों पर भारतीय बल्लेबाजी की रीढ रहे पुजारा का मानना है कि पहले टेस्ट में 295 रन से मिली जीत के बाद सलामी जोड़ी में बदलाव नहीं होना चाहिये.
जायसवाल ने पहले टेस्ट में शतक जमाया जबकि राहुल ने 26 और 77 रन की पारियां खेली. पुजारा ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा,‘‘मुझे लगता है कि बल्लेबाजी क्रम में बदलाव नहीं होना चाहिये. केएल और यशस्वी पारी का आगाज करें और रोहित तीसरे, शुभमन पांचवें नंबर पर उतरें.''
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
उन्होंने कहा,‘‘अगर रोहित पारी की शुरूआत करना चाहते हैं तो केएल तीसरे नंबर पर उतरें. लेकिन उससे नीचे नहीं. मुझे लगता है कि उसे शीर्षक्रम में ही उतरना चाहिये क्योंकि यह उसकी शैली को रास आता है.'' अंगूठे के फ्रेक्चर के कारण पहले टेस्ट से बाहर रहे गिल छह दिसंबर से एडीलेड में होने वाला दिन रात का टेस्ट खेलेंगे.
पुजारा ने कहा,‘‘गिल को पांचवें नंबर पर उतरना चाहिये क्योंकि इससे उसे समय मिलेगा. दो विकेट जल्दी गिरने पर भी वह नयी गेंद को बखूबी खेल सकता है. इसके बाद 25वें या 30वें ओवर में वह अपने शॉट्स खेल सकता है. तीन विकेट जल्दी गिरने पर वह आ सकता है और पुरानी गेंद के लिये ऋषभ पंत रहेगा. पंत को नयी गेंद नहीं खेलनी पड़ेगी.''
यह भी पढ़ें- बॉल बॉय ने फाफ डु प्लेसिस को दिया 'धोबी पछाड़', सीधे स्टेडियम के बाहर गिरे पूर्व कप्तान, VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं