Ball Boy Suplexes Faf Du Plessis: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस मौजूदा समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं है. वह आईपीएल के साथ-साथ दुनिया भर के लीग में शिरकत करते हैं. फिलहाल वह मॉरिसविले सैंप आर्मी की तरफ से अबू धाबी टी10 लीग में शिरकत कर रहे हैं. टूर्नामेंट का 21वां मुकाबला 26 नवंबर को शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. जहां उनकी टीम रोमांचक मुकाबले में दो रन से मैदान मारने में कामयाब रही, लेकिन मैच के दौरान वह गंभीर रूप से चोटिल होने से बाल-बाल बच गए.
यह दिल दहला देने वाली घटना दिल्ली बुल्स की बल्लेबाजी के दौरान आठवें ओवर में देखने को मिला. टिम डेविड के आक्रामक रुख को भांपते हुए मॉरिसविले सैंप आर्मी के कप्तान रोहन मुस्तफा ने गेंदबाजी छोर पर श्रीलंकाई तेज गेंदबाज इसुरु उड़ाना को लगाया. हालांकि, मुस्तफा की यह रणनीति भी कुछ खास काम नहीं आई और डेविड ने उड़ाना के ओवर में खूब रन बटोरे.
-
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
Faf du plessis reaction after
— Sportybuzz Cricket (@Sportybuzz1) November 29, 2024
pic.twitter.com/4BLj4O59Qr
ओवर की आखिरी गेंद उड़ाना ने ओवर द विकेट से बैक ऑफ द लेंथ स्लोअर डाली थी. जिसे डेविड ने ऑफ साइड में खेलने का प्रयास किया. मगर गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए सही दिशा में न जाकर आगे की दिशा में उछल गई. यहां कोई क्षेत्ररक्षक मौजूद नहीं होने की वजह से गेंद सीमा रेखा के बाहर चल गई. जहां डु प्लेसिस को गेंद को रोकने का भरपूर प्रयास करते हुए देखा गया. मगर वह उसे रोकने में नाकामयाब रहे.
इस बीच सीमा रेखा के पास देखा गया कि डु प्लेसिस अपनी गति पर नियंत्रण नहीं रख पाए और बॉल बॉय से टकराते हुए नजर आए. मगर यहां अपने आपको बचाने के प्रयास में नन्हें बच्चे ने दिमाग लगाया और खुद को पूरी तरह से झुका लिया. इस बीच जब वह उठा तो डु प्लेसिस उसके कंधों के सहारे डिजिटल विज्ञापन बोर्ड के पीछे चले गए.
सुखद भरी खबर यह रही कि डु प्लेसिस के साथ-साथ बॉल बॉय नन्हा बच्चा चोटिल होने से बाल-बाल बच गया. मैच के दौरान अफ्रीकी बल्लेबाज से उनकी टीम को काफी आस थी, लेकिन पारी का आगाज करते हुए वह पांच गेंद में महज 11 रन ही बना पाए. हालांकि, इसके बावजूद उनकी टीम रोमांचक मुकाबले में दो रन से जीत हासिल करने में कामयाब रही.
यह भी पढ़ें- Rohit Sharma: बस एक जीत की दूरी पर हैं रोहित शर्मा, फिर बदल जाएगा भारतीय कप्तानी का इतिहास
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं