विज्ञापन

स्पोर्ट्स टॉप-10: ईशान ने रचा इतिहास, फातिमा पर लगा जुर्माना, पीटरसन को मिली अहम जिम्मेदारी...पढ़ें आज की 10 बड़ी खबरें

जहां दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन अपने तीसरे शतक से चूक गए तो वहीं वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में शीतल ने फाइनल राउंड में जगह बनाई. पढ़िए आज की स्पोर्ट्स की 10 बड़ी खबरें.

स्पोर्ट्स टॉप-10: ईशान ने रचा इतिहास, फातिमा पर लगा जुर्माना, पीटरसन को मिली अहम जिम्मेदारी...पढ़ें आज की 10 बड़ी खबरें
एनडीटीवी स्पोर्ट्स न्यूज़ रैप: पढ़ें आज की 10 बड़ी खबरें

दलीप ट्रॉफी के फाइनल का दूसरा दिन ईशान किशन के नाम रहा. भले ही ईस्ट जोन के कप्तान अपने तीसरे शतर से चूक गए लेकिन उन्होंने अपनी 270 रनों की पारी के दौरान रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई. किशन की पारी के दम पर ईस्ट जोन पहली पारी में 708 रन बनाने में सफल हुई. जबकि महिला एशिया कप में भारत-पाकिस्तान महा मुकाबले के दौरान शेफाली वर्मा को सैंड ऑफ देने पर पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना की आईसीसी ने एक्शन लिया है. इसके अलावा आगामी एशिया कप के लिए क्रिकेट के शेड्यूल पर अधिकारिक मुहर लग गई है. एशियन क्रिकेट काउंसिल ने आज पूरा शेड्यूल जारी किया है. वहीं अहमदाबाद में जारी वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में शीतल ने बनाई कंपाउंड महिला वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है.

दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान ने बनाए 270

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए दिलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने यादगार बल्लेबाजी करते हुए 270 रन की विशाल पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 30 चौके और 7 छक्के लगाए. उनकी इस पारी ने न सिर्फ ईस्ट जोन को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, बल्कि उन्हें टूर्नामेंट के इतिहास में खास पहचान भी दिला दी.  यहां पढ़ें पूरी खबर

ईस्ट जोन ने पहली पारी में बनाए 708 रन.

ईस्ट जोन ने इतिहास रचते हुए जारी दलीप ट्रॉफी के फाइनल में पहली पारी में 708 रन बनाए. यह टूर्नामेंट के इतिहास में पहला मौका है जब ईस्ट जोन 700 का आंकड़ा पार कर पाई है. इससे पहले ईस्ट जोन का सबसे बड़ा स्कोर 1986 में आया था, जब उन्होंने पुणे में वेस्ट जोन के खिलाफ 561 रन बनाए थे.  यहां पढ़ें पूरी खबर.

एशियन गेम्स का शेड्यूल हुआ ऑफिशियल

आज एशियन क्रिकेट काउंसिल ने क्रिकेट शेड्यूल पर आधिकारिक मुहर लगा दी है. सभी क्रिकेट मैच नागोया के पालोमा मिजुहो स्टेडियम में टी20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे. भारतीय टीम- महिला और पुरुष, दोनों ही सीधे क्वार्टर फाइनल से शुरुआत करेंगी. यहां पढ़ें पूरी खबर.

फातिमा सना पर आईसीसी ने लगाया जुर्माना

ICC ने सोमवार को बताया कि पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना पर महिला एशिया कप मैच के दौरान भारत की ओपनर शैफ़ाली वर्मा को आउट करने के बाद "अपमानजनक इशारे" करने के लिए उनकी मैच फ़ीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. यह घटना शनिवार को भारत की पारी के दूसरे ओवर में हुई, जब शेफाली को आउट करने के बाद फातिमा ने पवेलियन की तरफ़ इशारा किया. यहां पढ़ें पूरी खबर. 

इंग्लैंड ने पीटरसन को सौंपी अहम जिम्मेदारी

पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिये इंग्लैंड की सफेद गेंद की टीमों का विशेषज्ञ मेंटोर बनाया गया है. पीटरसन इस महीने के आखिर में श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे शृंखला में मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम के साथ जुड़ेंगे. यहां पढ़ें पूरी खबर.

पाकिस्तान ड्रेसिंग रूम ड्रामे की स्टोरी आई सामने

इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के अनुशासन को लेकर बढ़ती मीडिया अटकलों के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को आंतरिक जांच शुरू करने की घोषणा की. इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट में करारी हार के बाद पाकिस्तान ने अपने सात खिलाड़ियों को स्वदेश वापस बुला लिया था. पीसीबी के मीडिया प्रमुख आमिर मीर ने एक बयान में जांच की जानकारी दी लेकिन उन्होंने कथित अनुशासनहीनता या उससे जुड़े खिलाड़ियों के बारे में कोई स्पष्ट विवरण नहीं दिया. यहां पढ़ें पूरी खबर.

नकवी होंगे महिला एशिया कप फाइनल के चीफ गेस्ट

पीसीबी चेयरमैन 13 सितंबर को महिला एशिया कप फाइनल में शामिल होंगे, वह क्लोजिंग सेरेमनी के चीफ गेस्ट हैं. नकवी के आने से जीतने वाली टीम को ट्रॉफी देने का फैसला कर सकते हैं, और यह सब हरमनप्रीत कौर की टीम पर निर्भर करेगा कि वे उनसे ट्रॉफी लेना चाहते हैं या नहीं. यहां पढ़ें पूरी खबर

सितसिपास को हराकर शेल्टन अंतिम 8 में

अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी बेन शेल्टन शानदार फॉर्म में हैं और उनका यूएस ओपन अभियान सही समय पर रफ्तार पकड़ चुका है. आठवीं वरीयता प्राप्त शेल्टन ने चौथे दौर के मुकाबले में ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास को सीधे सेटों में 6-2, 6-3, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शेल्टन का सामना मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज से होगा. यहां पढ़ें पूरी खबर.

गर्लफ्रेंड पर अर्शदीप का खास पोस्ट

अर्शदीप ने आग अपनी गर्लफ्रेंड को उनके जन्मदिन पर खास अंदाज में बधाई दी है. 27 वर्षीय गेंदबाज ने समरीन के 27वें जन्मदिन पर कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे मेरी जान. मेरी सबसे प्यारी, समझदार, मैच्योर, खूबसूरत और मस्तमौला जीवनसाथी.'  यहां पढ़ें पूरी खबर.  

वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज के फाइनल में शीतल

वर्ल्ड आर्चरी पैरा चैंपियन और भारत की स्टार पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अहमदाबाद में आयोजित हो रही वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज 2026 के तीसरे चरण के कंपाउंड महिला व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है.  सोमवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में शीतल ने अपनी ही देश की खिलाड़ी सरिता को 145-143 के करीबी अंतर से हराया. शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी बुधवार को फाइनल में कजाकिस्तान की दूसरी सीडेड खिलाड़ी आइजादा सेइडन का सामना करेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Cricket, Ishan Pranav Kumar Pandey Kishan, Kevin Pietersen
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com