विज्ञापन

आखिरकार पाकिस्तान ड्रेसिंग रूम में क्या हुआ था? खुलने लगीं बड़े विवाद की परतें, मोहम्मद यूसुफ ने किया था इशारा

पीसीबी ने जांच शुरू की है. और जांच के विषय के बारे में ही पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने इससे पहले टीवी चैनलों को बताया था कि ड्रेसिंग रूम में कोई घटना घटी थी.

आखिरकार पाकिस्तान ड्रेसिंग रूम में क्या हुआ था? खुलने लगीं बड़े विवाद की परतें, मोहम्मद यूसुफ ने किया था इशारा
पाकिस्तान पूर्व कप्तान और कोच सरफराज अहमद को वापस भेजने के भी मायने बहुत बड़े हैं
source: X

इंग्लैंड दौरे में जो कुछ पाकिस्तान क्रिकेट में देखने को मिला, वह इतिहास में शायद ही कभी देखने को मिला. दौरे में ही सात खिलाड़ियों को स्वेदश भेज दिया गया. दुनिया भर में पीसीबी की थू-थू हो रही है, टीम का मजाक बन रहा है. बहरहाल, जब सीरीज का एक टेस्ट मैच बचा ही था, तब पाकिस्तान के सात खिलाड़ियों को नाटकीय ढंग से वापस बुलाए जाने के रहस्य से अब धीरे-धीरे पर्दा हटने लगा है. इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच बाकी रहते पाकिस्तान की टीम सीरीज में 2-0 से पीछे चल रही है. उसे हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट में एक पारी और 103 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने उसे 194 रनों से हराया था.

यह भी पढ़ें: नजरें सूर्यवंशी पर थीं, महफिल लूट ले गया यह 21 साल का छोरा,जानें कौन हैं शिखर मोहन,  घरेलू क्रिकेट के कारनामे

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के मीडिया निदेशक आमिर मीर ने सोमवार को घोषणा की कि बोर्ड ने "अनुशासन और आचरण से जुड़ी मीडिया रिपोर्टों के बाद एक आंतरिक अनुशासनात्मक जांच शुरू की है. इसकी वर्तमान में आंतरिक रूप से समीक्षा की जा रही है.' उन्होंने स्पष्ट तौर पर यह नहीं बताया कि जांच किस सिलसिले में है, लेकिन कुछ पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने इससे पहले टीवी चैनलों को बताया था कि ड्रेसिंग रूम में कोई घटना घटी थी. इसके बाद ही पाकिस्तान को दौरे के बीच में ही सात खिलाड़ियों को स्वदेश वापस भेजने का यह अभूतपूर्व कदम उठाना पड़ा.

मीर ने एक्स (X) पर जारी एक बयान में कहा, 'PCB ऐसे मामलों को अपनी मानक प्रक्रियाओं के अनुसार संभालता है. यह प्रक्रिया PCB के नियमों के तहत चलाई जा रही है, जिसमें यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी संबंधित व्यक्तियों को अपनी बात रखने का पूरा मौका दिया जाए.' उन्होंने कहा, 'इस स्तर पर कुछ प्लेटफॉर्म्स पर चल रही किसी भी अटकलबाजी वाली रिपोर्ट या बिना पुष्टि के दावों, विशेष रूप से विरोधी बाहरी स्रोतों से आ रही खबरों को विश्वसनीय नहीं माना जाना चाहिए. PCB इस समय और कोई टिप्पणी नहीं करेगा. बोर्ड हितधारकों और जनता को केवल आधिकारिक PCB संचार पर भरोसा करने की सलाह देता है.'

मोहम्मद यूसुफ ने दिए थे संकेत

इससे पहले पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ ने इससे पहले संकेत दिया था कि सात खिलाड़ियों को वापस बुलाने का फैसला ड्रेसिंग रूम के अंदर किसी विवाद के कारण लिया गया था.PCB ने मुख्य कोच सरफराज अहमद और उनके सहायक उमर गुल को भी वापस भेज दिया. इनकी जगह अंतिम टेस्ट के लिए पाकिस्तान के वाइट-बॉल कोच माइक हेसन और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज एशले नोफ़के को जिम्मेदारी सौंपी गई.

इन 7 को थमाया था पाकिस्तान वापसी का टिकट

दौरे का एक अंतिम टेस्ट बचा होने के बावजूद पाकिस्तान बोर्ड ने मोहम्मद रिज़वान, इमाम-उल-हक़, सलमान अली आगा, अली उस्मान, खुर्रम शहज़ाद, आमिर जमाल और मोहम्मद ओवैस जाफ़र को वापस पाकिस्तान भेज दिया गया. इन सात खिलाड़ियों में से अंतिम दो खिलाड़ियों ने एक भी मैच नहीं खेला था, लेकिन फिर भी उन्हें सजा दी गई. उनकी जगह सैम अयूब और अब्दुल्ला फज़ल (जो पहले भी पाकिस्तान के लिए खेल चुके हैं) के अलावा अराफात मिन्हास, मोहम्मद इमरान जूनियर, सईद बैग, मोहम्मद इमरान और रज़ाउल्लाह को टीम में शामिल किया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sarfaraz Ahmed, Mohammad Rizwan, England, Pakistan, Cricket, Pakistan Cricket Board
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com