विज्ञापन

ईशान किशन ने पलट दिया इतिहास का पन्ना, दिलीप ट्रॉफी फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, ये खिलाड़ी नंबर 1

ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मैच में 270 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे और ईस्ट जोन की टीम ने कुल 708 रन बनाये.

ईशान किशन ने पलट दिया इतिहास का पन्ना, दिलीप ट्रॉफी फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, ये खिलाड़ी नंबर 1
ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मैच में 270 रन की पारी खेली

चेन्नई में 270 रन की धमाकेदार पारी खेलकर ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने रिकॉर्ड बुक में अपनी जगह बनाई. वह दिलीप ट्रॉफी फाइनल में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि पहले स्थान पर अब भी रमन लांबा का नाम दर्ज है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए दिलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने यादगार बल्लेबाजी करते हुए 270 रन की विशाल पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 30 चौके और 7 छक्के लगाए. उनकी इस पारी ने न सिर्फ ईस्ट जोन को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, बल्कि उन्हें टूर्नामेंट के इतिहास में खास पहचान भी दिला दी.

रैंकबल्लेबाजस्कोरटीमसीजन
1रमन लांबा320नार्थ जोन1987-88
2ईशान किशन270*ईस्ट जोन2026
3यशस्वी जायसवाल265वेस्ट जोन2022-23
4चेतेश्वर पुजारा256इंडिया ब्लू2016-17
5अंशुमान गायकवाड़216वेस्ट जोन1987-88

ईशान दिलीप ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाने वाले ईस्ट जोन के तीसरे बल्लेबाज बने. इससे पहले अरुण लाल और सबा करीम यह उपलब्धि हासिल कर चुके थे. साथ ही वह टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में दोहरा शतक जड़ने वाले ईस्ट जोन के पहले बल्लेबाज भी बन गए.

ईशान की 270 रन की पारी अब दिलीप ट्रॉफी फाइनल के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी बन गई है. इस सूची में सबसे ऊपर रमन लांबा हैं, जिन्होंने 1987-88 सीजन में नार्थ जोन के लिए वेस्ट जोन के खिलाफ 320 रन बनाए थे. यह अब तक फाइनल में लगाया गया इकलौता तिहरा शतक भी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ishan Pranav Kumar Pandey Kishan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com