विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान का होगा महामुकाबला! सीधे क्वार्टर फाइनल खेलेगी टीम इंडिया, एशियन गेम्स के शेड्यूल का हुआ ऐलान

एशियन गेम्स में भारतीय टीम सीधे क्वार्टर फाइनल खेलेगी. टीम इंडिया 28 सितंबर को अपने अभियान की शुरुआत करेगी.

भारत-पाकिस्तान का होगा महामुकाबला! सीधे क्वार्टर फाइनल खेलेगी टीम इंडिया, एशियन गेम्स के शेड्यूल का हुआ ऐलान
एशियन गेम्स के शेड्यूल का हुआ ऐलान

एशियन क्रिकेट काउंसिल ने सोमवार को आने वाले एशियन गेम्स में पुरुषों और महिलाओं के क्रिकेट मुकाबलों का शेड्यूल कन्फर्म किया. सभी क्रिकेट मैच नागोया के पालोमा मिजुहो स्टेडियम में टी20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे. भारतीय टीम- महिला और पुरुष, दोनों ही सीधे क्वार्टर फाइनल से शुरुआत करेंगी. मेंस टीम इंडिया 28 सितंब को क्वार्टर फाइनल में ए 2 टीम से भिड़ेगी, जिसका फैसला ग्रुप स्टेज के बाद होगा. इसी दिन पाकिस्तान भी अपने अभियान की शुरुआत करेगी. जिस तरह से ड्रा किया गया है, भारत पाकिस्तान का सामना होना तय लग रहा है. ड्रॉ के तहत, भारत और पाकिस्तान सिर्फ़ गोल्ड-मेडल मैच या ब्रॉन्ज़-मेडल प्ले-ऑफ़ में ही मिल सकते हैं, दोनों ही मैच 3 अक्टूबर को होने हैं.

वहीं हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी 18 सितंबर को जापान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. जबकि पाकिस्तान 17 सितंबर को थाईलैंड के खिलाफ 
अपने अभियान की शुरुआत करेगी. महिलाओं का सेमीफाइनल 20 सितंबर को होगा, उसके बाद ब्रॉन्ज मेडल मैच और फ़ाइनल 22 सितंबर को होगा.

पुरुषों का क्रिकेट शेड्यूल

ग्रुप स्टेज

ग्रुप A: अफ़गानिस्तान, जापान, नेपाल
ग्रुप B: हॉन्ग कॉन्ग (चीन) मलेशिया, ओमान

24 सितंबर

सुबह 5:30 बजे- अफ़गानिस्तान बनाम जापान

सुबह 10:30 बजे - हॉन्ग कॉन्ग बनाम मलेशिया

25 सितंबर

सुबह 5:30 बजे — हॉन्ग कॉन्ग बनाम ओमान
सुबह 10:30 बजे— अफ़गानिस्तान बनाम नेपाल

26 सितंबर

सुबह 5:30 बजे — जापान बनाम नेपाल
सुबह 10:30 बजे — मलेशिया बनाम ओमान

क्वार्टर-फ़ाइनल — 28 सितंबर

सुबह 5:30 बजे — पाकिस्तान बनाम B2
सुबह 10:30 बजे — इंडिया बनाम A2

क्वार्टर-फ़ाइनल — 29 सितंबर

सुबह 5:30 बजे— श्रीलंका बनाम A1
सुबह 10:30 बजे — बांग्लादेश बनाम B1

नॉकआउट स्टेज — 1 अक्टूबर

सुबह 5:30 बजे — सेमी-फ़ाइनल 1
सुबह 10:30 बजे — सेमी-फ़ाइनल 2

3 अक्टूबर

सुबह 5:30 बजे— ब्रॉन्ज़-मेडल मैच
सुबह 10:30 बजे — फाइनल

महिला क्रिकेट शेड्यूल

क्वार्टर-फ़ाइनल

17 सितंबर
सुबह 5:30 बजे— बांग्लादेश बनाम चीन
सुबह 10:30 बजे — पाकिस्तान बनाम थाईलैंड

18 सितंबर
सुबह 5:30 बजे—— श्रीलंका बनाम मलेशिया
सुबह 10:30 बजे— इंडिया बनाम जापान

नॉकआउट स्टेज
20 सितंबर

सुबह 5:30 बजे— — सेमी-फ़ाइनल 1
सुबह 10:30 बजे— सेमी-फ़ाइनल 2

22 सितंबर
सुबह 5:30 बजे— — ब्रॉन्ज़-मेडल मैच
सुबह 10:30 बजे — फाइनल

बता दें, इससे पहले 26 अगस्त को स्पोर्ट्स शेड्यूल और आम तारीखें ऑर्गनाइजिंग कमिटी ने जारी कर दी थीं. आज एशियन क्रिकेट काउंसिल ने क्रिकेट शेड्यूल पर आधिकारिक मुहर लगा दी है. 

एशियन गेम्स में चौथी बार क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है. एशियन गेम्स के 19 संस्करण में से सिर्फ तीन ही संस्करण में क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ है.  हांगझोऊ 2023 में, भारत ने दोनों कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीते, जबकि अफगानिस्तान और श्रीलंका ने क्रमशः पुरुष और महिला स्पर्धाओं में रजत पदक हासिल किए, और बांग्लादेश ने दोनों में कांस्य पदक जीता.

एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, रिचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, प्रतिका रावल.

एशियन गेम्स के लिए भारतीय पुरुष टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Pakistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com