उत्तर प्रदेश टी20 लीग 2026 का फाइनल मुकाबला बीते छह सितंबर को मेरठ मावेरिक्स और लखनऊ फाल्कन्स के बीच उत्तर प्रदेश स्थित इकाना क्रिकेट स्टेडियम बी ग्राउंड में खेला गया. जहां रिंकू सिंह की अगुवाई वाली मेरठ मावेरिक्स की टीम 94 रनों से बाजी मारने में कामयाब रही. विपक्षी टीम के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत के बाद मेरठ के कप्तान रिंकू सिंह काफी खुश नजर आए. उनकी प्रसन्नता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मुकाबला अपने नाम करने के बाद ही वह बीच मैदान में नाचने लगे. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपने साथी खिलाड़ियों के साथ मैदान में दोनों हाथों को उठाकर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं.
94 रनों से बाजी मारने में कामयाब रही मेरठ मावेरिक्स की टीम
बात करें मैच के परिणाम के बारे में तो इकाना क्रिकेट स्टेडियम बी ग्राउंड में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेरठ मावेरिक्स की टीम 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान 203 रन बनाने में कामयाब हुई थी. पारी का आगाज करते हुए दिव्यांश जोशी सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने टीम के लिए महज 40 गेंदों में 262.50 की स्ट्राइक रेट से 105 रनों की शतकीय पारी खेली. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से 12 चौके और सात खूबसूरत छक्के देखने को मिले.
जोशी के अलावा तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए ऋतुराज शर्मा 17 गेंद में 24 रन बनाने में कामयाब रहे. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा स्वास्तिक चिकारा ने 14 गेंदों में 18 रनों का योगदान दिया. बाकी के अन्य बल्लेबाज विपक्षी गेंदबाजों के सामने हमेशा रनों के लिए जूझते हुए ही नजर आए.
Thank you, Rinku Singh, for proving every word I said right ❤️
— 𝔸🅖︎𝕄 (@AGM9089) September 7, 2026
When people hated you over a funny interview, mocked your personality, and called you an unserious captain, I stood by you and believed in the captain you are
Proud of you! ❤️ pic.twitter.com/wHBP1ONo9g
मेरठ मावेरिक्स की तरफ से जीत के लिए मिले 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ फाल्कन्स की टीम 10 ओवरों में महज 109 रनों परही ढेर हो गई. टीम के लिए चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए केवल अजीत वर्मा ही क्रीज पर कुछ देर तक जज्बा दिखा पाए. उन्होंने मैच के दौरान 24 गेंदों का सामना किया. इस बीच 39 रन बटोरने में कामयाब रहे.
अजीत के अलावा कृतज्ञ कुमार सिंह ने 18 गेंदों में 21 रनों का योगदान दिया. मगर जीत के लिए ये रन काफी नहीं थे और टीम को 94 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा.
यह भी पढ़ें- हार्दिक का इंतजार छोड़ो, KKR को मिल गया अपना नया कप्तान! ट्रॉफी जीतकर ठोकी तगड़ी दावेदारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं