स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की गर्लफ्रेंड समरीन कौर आज अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं. खुशी के खास मौके पर अर्शदीप ने भी उन्हें बधाई दी है. 27 वर्षीय गेंदबाज ने समरीन के 27वें जन्मदिन पर कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे मेरी जान. मेरी सबसे प्यारी, समझदार, मैच्योर, खूबसूरत और मस्तमौला जीवनसाथी.' अर्शदीप के खास पोस्ट में एक दो नहीं बल्कि कुल नौ तस्वीरें देखी जा सकती हैं. जो अलग-अलग जगहों पर ली गई हैं. तस्वीरों में दोनों सेलिब्रिटी का प्यार भी नजर आ रहा है. कहीं वह एक साथ मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं तो कहीं एक दूसरे की बाहों में फुर्सत के पल बिताते हुए. फैंस को भी अर्शदीप और समरीन का प्यार काफी भा रहा है. लोग इस जोड़ी की खूब सराहना कर रहे हैं.
पेशे से एक्ट्रेस और मॉडल हैं समरीन
समरीन कौर का जन्म सात सितंबर साल 1999 में जम्मू-कश्मीर में हुआ था. पेशे से वह एक्ट्रेस, मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने पुणे स्थित सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से बीकॉम (ऑनर्स) में डिग्री हासिल की थी. लोगों की नजर में पहली बार समरीन तब आईं जब उन्होंने फेमिना मिस इंडिया 2018 प्रतियोगिता में जम्मू और कश्मीर की तरफ से प्रतिनिधित्व किया था. यहां वह फाइनलिस्ट बनकर लोगों के सामने उभरीं थीं.
हाल में ही एक दूसरे के नाम का गुदवाया है टैटू
अर्शदीप सिंह और समरीन कौर ने हाल ही में एक दूसरे के नाम का अपनी बांह पर टैटू गुदवाया है. अर्शदीप सिंह ने अपनी हाथ पर समरीन कौर का 'SK', जबकि समरीन कौर ने अर्शदीप सिंह का 'AS' लिखवाया है. फैंस अब यह खूसखबरी सुनने के लिए बेताब है कि यह क्यूट कपल कब शादी की तारीख का ऐलान करता है. फिलहाल तो ऐसी कोई खबर सामने नहीं आई है.
यह भी पढ़ें- VIDEO: पिच पर चौकों-छक्कों वाला जलवा, मैदान से बाहर दिखाया संस्कार... वैभव सूर्यवंशी ने फिर जीता दिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं