पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिये इंग्लैंड की सफेद गेंद की टीमों का विशेषज्ञ मेंटोर बनाया गया है. पीटरसन इस महीने के आखिर में श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे शृंखला में मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम के साथ जुड़ेंगे. कोचिंग स्टाफ में मार्कस ट्रेसकोथिक , टिम साउदी, जीतन पटेल और सारा टेलर भी हैं.
वह इस साल आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के सफेद गेंद के दौरों पर भी टीम के साथ होंगे. इसके बाद पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू शृंखलाओं और विश्व कप में टीम के साथ रहेंगे.
पीटरसन ने इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी बयान में कहा, 'मुझे गर्व है कि मुझे दक्षिण अफ्रीका में होने वाले विश्व कप में टीम की मदद करने के लिये कहा गया है. इंग्लैंड की जर्सी 2014 के बाद पहली बार फिर पहनना मेरे लिये गर्व का पल होगा.'
यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026 में कब आमने सामने होगी भारत और पाकिस्तान की टीम? नोट कर लें डेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं