Babar Azam, Imam ul Haq: तीसरे वनडे मैच में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 26 रन से हराकर वनडे सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की थी और 50 ओवर में 6 विकेट पर 287 रन बनाए थे. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम 49.1 ओवर में 261 रन ही बना सकी. पाकिस्तान की ओर से इमाम उल-हक ने 107 गेंद पर 90 रन और बाबर आजम ने 62 गेंद पर 54 रन की पारी खेली. बता दें कि बाबर और इमाम ने एक खास रिकॉर्ड भी बना दिया. दरअसल, दोनों (Babar Azam, Imam-ul-Haq) ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 108 रनों की पार्टनरशिप की, ऐसा कर दोनों बल्लेबाजों ने साथ में मिलकर इंजमाम-उल हक और मोहम्मद यूसुफ के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. दरअसल, इमाम और बाबर ने वनडे में यह 9वीं बार शतकीय साझेदारी निभाई है.
वहीं, मोहम्मद यूसुफ और इंजमाम (Inzamam-ul-Haq, Mohammad Yousuf) ने वनडे में 8 बार साथ में मिलकर पाकिस्तान के लिए 100 या उससे ज्यादा रनों की साझेदारी की थी. वहीं, इमाम और बाबर ने मोहम्मद यूसुफ और यूनुस खान के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. मोहम्मद यूसुफ और यूनुस खान ने पाकिस्तान के लिए वनडे में 9 बार शतकीय साझेदारी निभाई थी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
🚨 Record Alert 🚨
— Abu Bakar Tarar (@abubakarSays_) May 3, 2023
9th ODI 100 runs partnership between Babar Azam and Imam ul Haq, most by any Pakistan pair in ODIs. They just broke record of Great Inzamam ul Haq & M Yousuf, they had 8 100 runs stand in 99 innings. Babar and Imam reached the milestone just after 31 innings. pic.twitter.com/xDZJfo4D9t
बता दें कि वनडे में सबसे ज्यादा बार शतकीय साझेदारी करने का विश्व रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के नाम हैं. दोनों ने वनडे में साथ में 26 बार 100 या उससे ज्यादा रनों की पार्टनरशिप करने का रिकॉर्ड बनाया है. इसके अलावा साल 2011 के बाद पाकिस्तान की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने का कमाल किया है.
--- ये भी पढ़ें ---
* अब आईपीएल मैच में साथ दिखे राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा, फैंस के रिएक्शन के बीच तस्वीर हुई वायरल
* PBKS vs MI: कोई भी बल्लेबाज यह अनचाहा रिकॉर्ड सपने में भी नहीं चाहेगा, अब रोहित शर्मा से चिपक गया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं