विज्ञापन
This Article is From May 03, 2023

अब आईपीएल मैच में साथ दिखे राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा, फैंस के रिएक्शन के बीच तस्वीर हुई वायरल

करीब महीने भर पहले मुंबई में डिनर के लिए रेस्त्रां जाने के बाद से राघव और परिणीति अब बुधवार को मोहाली में आईपीएल मैच के दौरान सार्वजनिक रूप से साथ-साथ दिखायी दिए

अब आईपीएल मैच में साथ दिखे राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा, फैंस के रिएक्शन के बीच तस्वीर हुई वायरल
पंजाब और मुंबई के बीच खेले गए मैच के दौरान राघव चड्ढा और परिणिति चोपड़ा
  • पंजाब और मुंबई का मैच देखने मोहाली पहुंचे
  • पिछले महीने मुंबई के रेस्त्रां में साथ-साथ देखा गया था
  • सोशल मीडिया पर छायी दोनों की तस्वीरें
नई दिल्ली:

रिश्ते को लेकर पिछले काफी दिनों से चर्चा में चल रहे आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणिति चोपड़ा जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में बुधवार को मोहाली में घरेलू टीम पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच देखने पहुंचे. पिछले महीने से ही यह चर्चा जोर-शोर से चल रही है कि अपने-अपने क्षेत्र की इन दोनों हस्तियों की इंगेजमेंट हो गयी है. हालांकि, अफवाहों और चर्चाओं के बीच पिछले महीने जब राघव चड्ढा से इस बाबत सवाल किया गया था, तो उन्होंने इसे "आपको बताएंगे" कहकर टाल दिया था. राघव और परिणिति दोनों को ही पहली बार करीब महीने भर पहले ही मुंबई के एक रेस्त्रां में डिनर के लिए साथ जाते हुए देखा गया था. तब पहली बार ये दोनों सार्वजनिक जीवन में साथ नजर आए थे. और उसके बाद से ही नियमित अंतराल पर दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आती रही हैं.

SEPCIAL STORIES:

VIDEO: नवीन-उल-हक ने कप्तान केएल राहुल की भी नहीं मानी, कोहली के साथ सुलह को नहीं हुए राजी

विराट-गंभीर "झगड़े" की तस्वीरों से पटा सोशल मीडिया, तो आयी फनी मीम्स की बाढ़

हालांकि, दोनों ने ही अपने रिश्ते को लेकर अभी तक खुलकर कुछ भी नहीं कहा है, लेकिन शुरुआती तस्वीरों के सामने आने के बाद आप पार्टी के ही नेता संजीव अरोड़ा ने दोनों को सोशल मीडिया पर बधायी दी थी. बहरहाल, अब एक बार फिर से दोनों के सार्वजनिक जीवन में साथ दिखने ने फिर से फैंस और मीडिया की उत्सुकता को खासा बढ़ा दिया है. मोहाली स्टेडियम से आयी तस्वीरों का असर सोशल मीडिया पर साफ तौर पर देखा जा सकता है. दोनों की तस्वीर देखते ही देखते तेजी से वायरल हो गयी.

राजनीति और बॉलीवुड का मिलन

दर्शकदीर्घा से फैंस ने दोनों का कुछ ऐसे स्वागत किया

इस तरह के ट्वीट्स की भरमार है सोशल मीडिया पर

--- ये भी पढ़ें ---

* विराट कोहली-गौतम गंभीर के बीच सुलह करवाएंगे रवि शास्त्री? दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई नोकझोंक पर कही ये बात


* यह "इन-साइड स्टोरी" है गौतम-विराट "टसल" के पीछे, पिछले ये 3 बड़े विवाद भी निभा रहे भूमिका

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab Kings, Mumbai Indians, Indian Premier League 2023, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com