Heinrich Klaasen IPL: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH vs LSG) के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) पर शनिवार को यहां लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल (IPL) आचार संहिता का उल्लंघन करने पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया. क्लासेन की 29 गेंद में 47 रन की पारी से हैदराबाद ने छह विकेट पर 182 रन बनाये थे लेकिन लखनऊ ने 19.2 ओवर में तीन विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया. क्लासेन ने नोबॉल नहीं दिये जाने पर मैदानी अंपायर से बहस करने के बाद प्रसारकों से बातचीत के दौरान भी इसे लेकर नाराजगी जतायी थी. आईपीएल से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘क्लासेन ने अनुच्छेद 2.7 के तहत ‘लेवल एक' के अपराध को स्वीकार कर लिया. यह अपराध आईपीएल की आचार संहिता में सार्वजनिक आलोचना/अनुचित टिप्पणी के उपयोग को लेकर है.'
आवेश खान ने अब्दुल समद को गेंद बीमर की तरह फेंकी और मैदानी अंपायर अक्षय तोत्रे ने इसे नो-बॉल नहीं करार दिया. सनराइजर्स हैदराबाद ने इसके बाद डीआरएस लिया लेकिन तीसरे अंपायर ने भी इसे वैध गेंद करार दिया. क्लासेन की अंपायर से बहस के बाद दर्शकों के खराब बर्ताव के कारण मैच कुछ देर के लिए रूका रहा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
साउथ अफ्रीका के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने प्रसारकों से बातचीत पर दर्शकों के व्यवहार के साथ अंपायरों के फैसले पर भी निराशा जतायी. उन्होंने कहा, ‘ ईमानदारी से कहूं तो दर्शकों से निराशा हुई..आप ऐसा नहीं चाहते है। इससे मेरी बल्लेबाजी की लय बिगड़ गयी. अंपायरिंग भी अच्छी नहीं थी.'
इसी मैच में लखनऊ सुपरजाइंट्स के अनुभवी भारतीय स्पिनर अमित मिश्रा (Amit Mishra) को भी आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई गई थी.
बयान के मुताबिक, ‘लेग स्पिनर ने आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत‘लेवल 1' के अपराध को स्वीकार किया लिया. इसमें मैच के दौरान उपकरणों के दुरुपयोग की बात कही गई है। मिश्रा ने अपनी गलती को स्वीकार कर ली. आईपीएल के बयान के मुताबिक आचार संहिता के ‘स्तर एक' के उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है.
--- ये भी पढ़ें ---
* "पंजाब से हारकर दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2023 के प्लेऑफ से बाहर, अगला मुकाबला फिर पंजाब से
* VIDEO: "यह गलती नहीं, बल्कि ब्लडंर है', इरफान ने बताया क्यों जीता हुआ मैच हार गया हैदराबाद
उथल-पुथल
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं