ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में कगिसो रबाडा ने अपनी रफ्तार वाली गेंदबाजी से फैन्स को हैरान कर दिया. दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान अफ्रीकी गेंदबाज रबाडा ने 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी. रबाडा की गेंद की स्पीड ने कंगारू बल्लेबाज को हैरान कर दिया. सोशल मीडिया पर रबाडा की यह गेंद काफी वायरल हो रही है. रबाडा ने ट्रेविस हेड को लगभग 155 KPH की स्पीड से गेंद फेंकी, जिसपर ट्रेविस हेड गेंद को छू भी नहीं पाए.
155 kmph की रफ्तार के साथ गेंदबाजी कर रबाडा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप 5 में अपनी जगह बना पाने में सफल हो गए हैं. बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क के नाम है. स्टार्क ने पर्थ के WACA मैदान पर साल 2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में 160.4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी. जो टेस्ट में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
KAGISO RABADA BOWLING ROCKETS - 155 KPH vs HEAD 🤯🔥 https://t.co/0zfabq5Loj
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 21, 2026
टेस्ट में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड
- मिचेल स्टार्क - 160.4 किमी/घंटा बनाम न्यूजीलैंड, 2015
- एंडी रॉबर्ट्स - 159.5 किमी/घंटा
- फिदेल एडवर्ड्स - 157.7 किमी/घंटा बनाम साउथ अफ्रीका, 2003
- मिचेल जॉनसन - 156.8 किमी/घंटा बनाम इंग्लैंड, 2013
- कगिसो रबाडा- 155 किमी/घंटा बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2026
टेस्ट मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट पर 156 रन बनाए हैं. साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन दिया है. साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 425 रन बनाए थे जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में केवल 99 रन पर आउट हो गई थी. इसके अलावा रबाडा ने टेस्ट में अपने 200 विकेट भी पूरे कर लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान मार्को यानसेन ने 5 विकेट लिए थे और रबाडा के खाते में 2 विकेट आए थे.
यह भी पढ़ें | भारत-न्यूजीलैंड पहला T20 मैच आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?
यह भी पढ़ें | भारत की बेटी का वर्ल्ड बॉक्सिंग में धमाका! प्राची ने पक्का किया देश का पहला मेडल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं