विज्ञापन

दिल्ली के दशहरा मेले में टूटा मिक्सर राइड झूले का गेट, लड़की की गिरकर दर्दनाक मौत

हादसा सोमवार रात हुआ. दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.  पुलिस का कहना है कि इस घटना के लिए जिम्मेदार  लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है.

दिल्ली के दशहरा मेले में टूटा मिक्सर राइड झूले का गेट, लड़की की गिरकर दर्दनाक मौत
दिल्ली के विकासपुरी दशहरा मेले में हादसा.
ANI
  • दिल्ली के विकासपुरी दशहरा मेले में मिक्सर राइड झूले का गेट टूटने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई
  • हादसे में घायल महिला को पहले माता चानन देवी अस्पताल और फिर राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया था
  • मृतक महिला गुड़िया बिहार की रहने वाली थी और दिल्ली में घरेलू सहायिका के रूप में कार्यरत थी
दिल्ली:

दिल्ली के विकासपुरी में दशहरा मेले में बड़ा हादसा हो गया. मंगलवार तड़के एक बड़ा झूला चलते-चलते अचानक नीचे गिर पड़ा, इस हादसे में 27 साल की गुड़िया नाम की लड़की की दर्दनाक मौत हो गई. दशहरा मैदान में हर साल बड़े-बड़े झूले लगते हैं. इस दशहरा भी मेला लगा था. मेले में मिक्सर राइड यानी कि जीरो ग्रेविटी राइड झूला लगा हुआ था. गुड़िया झूले में बैठी हुई थी तभी उसका गेट टूटकर खुल पड़ा और झूले में बैठे लोग नीचे गिर पड़े. इस हादसे में दो लोगों को चोटें आई हैं. लेकिन एक महिला की मौत हो गई.

दशहरा मेले में झूला टूटने से लड़की की मौत

झूले से गिरकर घायल होने के बाद घायल लड़की को तुरंत माता चानन देवी अस्पताल ले जाया गया था, वहां से उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई. वहीं 35 साल का रवि नाम का एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस के मुताबिक, उसकी हालत नाजुक है लेकिन स्थिर बनी हुई है. दोनों ही Zero Gravity Ride झूले का गेट खुलने से नीचे गिर गए थे.  

मेले में झुले का गेट टूटा.

मेले में झुले का गेट टूटा.

मिक्सर राइड झूले से गिरी गुड़िया

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, गुड़िया अविवाहित थी और वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी. वह उत्तम नगर में अपनी बहन और जीजा के साथ रहती थी और दिल्ली में रहकर घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी. जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सोमवार रात हुआ. दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.  पुलिस का कहना है कि इस घटना के लिए जिम्मेदार  लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है.

'मेला अब तक चल रहा, हमें न्याय चाहिए'

मृतक गुड़िया की बहन पूजा ने बताया कि यह हादसा रात को 1 बजे हुआ. वह उसे तुरंत अस्पताल लेकर गई. दो पुलिस अधिकारी भी वहां पहुंचे.पीड़ित परिवार का कहना है कि मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. मेला अभी भी चल रहा है, हमें न्याय चाहिए.

Latest and Breaking News on NDTV

झूले से गिरकर दो लोगों को लगी थी चोट

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली के विकासपुरी इलाके में दशहरा मैदान में एक झूले का सुरक्षा गेट खराब होकर टूट गया था, जिससे दो लोग गिरकर घायल हो गए. यह घटना 20 अक्टूबर 2026 को तड़के करीब 1 बजे विकासपुरी के F ब्लॉक स्थित दशहरा ग्राउंड में हुई.  पुलिस ने बताया कि 20 अक्टूबर तड़के करीब 01:36 बजे विकासपुरी पुलिस स्टेशन को हादसे की खबर मिली थी. शुरुआती जांच से पता चला कि झूले का गेट टूट गया था, जिसकी वजह से वे दोनों लोग नीचे गिरकर घायल हो गए.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढ़ें-बावनखेड़ी हत्याकांड: 7 हत्याओं का दोषी सलीम 18 साल बाद जेल से आया बाहर, इस कारण मिली है पैरोल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi News, Delhi Accident, Dussehra Fair, Delhi Dussehra Mela, Jhula Toota
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com