क्राइस्टचर्च के हैग्ले ओवल में भारतीय बल्लेबाजों ने रन चेज के दौरान जिस तरह से टीम को मुश्किल से निकाला, वह शानदार था. लेकिन शनिवार को होने वाले दूसरे T20 इंटरनेशनल मैच में भारत के गेंदबाजी आक्रमण को अपनी लय वापस पाने और न्यूजीलैंड के खतरनाक बल्लेबाजों को रोकने का तरीका खोजने की जरूरत है. वहीं श्रेयस अय्यर एंड कंपनी की नजरें इस मैच को जीतकर इतिहास रचने की होगी. बता दें, यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए काफी खास होने वाला है.
भारत की नजरें इतिहास रचने पर
गुरुवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली जीत, क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में टीम इंडिया की 199वीं जीत थी. टीम इंडिया अगर शानिवार को जीत दर्ज करती है तो वह न सिर्फ सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करेगी, बल्कि अपनी 200वीं जीत भी हासिल करेगी. भारत टी20 अंतरराष्ट्रीय में 200 जीत का आंकड़ा छूने वाला पहले देश होगा. 2005 में पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय खेला गया था और उसके बाद से 21 सालों में कोई भी टीम ऐसा नहीं कर पाई है.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
भारत टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक मैच खेलने के मामले में पाकिस्तान के बाद दूसरे नंबर पर है. लेकिन उसने जीत सबसे अधिक दर्ज की है. टीम इंडिया ने अभी तक 299 मैच खेले हैं. इस दौरान भारत ने 199 मैच जीते हैं और 83 में उसे हार मिली है, जबकि 7 मैच टाई पर खत्म हुए हैं और 10 मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं आया है. शानिवार को भारत अपना 300वां टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलेगा और ऐसा करने वाला दूसरा देश होगा.
बल्लेबाजों ने फिर बचाई लाज
गुरुवार को हुए मैच में भी पिछले मैचों की तरह की स्थिति रही. गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजों ने ही भारत को बचाया. 226 रनों के लक्ष्य का सफल पीछा करने से भारत को 1-0 की अहम बढ़त तो मिल गई, लेकिन इसने टीम की उन कमजोरियों को भी उजागर कर दिया, जो पांच मैचों की इस सीरीज में आगे चलकर भारी पड़ सकती हैं.
खल रही हार्दिक की कमी
भारत के लिए पांचवें और छठे गेंदबाजी विकल्प चिंता का विषय बने हुए हैं. चोट से जूझ रहे हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में, टीम के ऑलराउंडर अपनी इस भूमिका के साथ पूरा न्याय नहीं कर पा रहे हैं. पहले मुकाबले में नीतीश रेड्डी को कोई विकेट नहीं मिला और उन्होंने अपने चार ओवरों में 40 रन लुटा दिए. नमन धीर को गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला, हालांकि उन्होंने बल्ले से मैच जिताऊ पारी जरूर खेली.
गेंदबाजों की जमकर हुई धुनाई
भारत की गेंदबाजी की मुश्किलें तब और बढ़ गईं, जब सीरीज के पहले मैच में मुख्य गेंदबाजों की भी जमकर धुनाई हुई. लगभग चार साल बाद भारत के लिए खेल रहे भुवनेश्वर कुमार अपनी सर्वश्रेष्ठ लय में नहीं दिखे और उन्होंने अपने कोटे के ओवरों में 49 रन दे दिए. उनकी दो नो-बॉल और दो वाइड गेंदें बताती हैं कि उन्हें अपनी लय वापस पाने के लिए अभी और समय चाहिए. पावरप्ले के दौरान फिन एलन और उनके साथी ओपनर टिम सीफर्ट ने भुवनेश्वर और अर्शदीप की गेंदों पर आसानी से बाउंड्री बटोरीं, जिससे इन अनुभवी गेंदबाजों पर भारी दबाव आ गया.
बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रहेगी पिच
गुरुवार रात की तरह, इस बार भी हालात बल्लेबाजी के लिए काफी अनुकूल रहने की उम्मीद है, जिसका मतलब है कि गेंदबाजों के पास गलती करने की कोई गुंजाइश नहीं होगी. अक्षर पटेल पर भी दबाव होगा, क्योंकि पहले T20 मैच में उन्होंने भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन लुटाए थे.
उम्मीद है कि 15 वर्षीय वैभव, अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करेंगे, जबकि संजू सैमसन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आएंगे. ईशान किशन के चोटिल होने के कारण गुरुवार को तीसरे नंबर पर प्रमोट किए गए तिलक वर्मा, अब वापस अपने पांचवें नंबर के स्थान पर लौट सकते हैं.
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों, मैट हेनरी और एडम मिल्ने ने अपने शुरुआती स्पेल में काफी स्विंग हासिल की, लेकिन उनकी लेंथ संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को परेशान करने के लिए काफी नहीं थी. मिचेल सेंटनर के शब्दों में, शनिवार रात उनकी टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय टॉप-ऑर्डर को रोकना होगी. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और कुल 94 रन बना डाले.
ऐसा है दोनों टीमों का स्क्वाड
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव.
न्यूज़ीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, ज़ैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ.
यह भी पढ़ें: 'फोन नहीं उठाया, मैसेज का जवाब नहीं दिया....' विराट कोहली को लेकर अमित मिश्रा का चौंकाने वाला दावा
यह भी पढ़ें: किसी ने 3 बार पढ़ा निकाह, किसी ने दोबारा बसाया घर, पाक क्रिकेटरों की दिलचस्प प्रेम कहानियां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं