Viral Video: अमेरिकी ट्रैवल ब्लॉगर कपल टोनी और सारा का भारतीय रेलवे में सफर का अनुभव सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इंस्टाग्राम अकाउंट 'thedetour_duo' पर शेयर इस वीडियो में कपल ने मुंबई से औरंगाबाद (छत्रपति संभाजी नगर) के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस में 6 घंटे की यात्रा की. उन्होंने बेहतरीन सीटिंग स्पेस, हर दो घंटे में मिले स्वादिष्ट खाने, चाय-कॉफी और शानदार मेहमाननवाजी की तारीफ की है. कपल के मुताबिक, अन्य देशों की तुलना में भारत में उनका पहला ट्रेन सफर उम्मीद से कहीं बेहतर और यादगार रहा. इसके अलावा, उन्होंने मुंबई के स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठाया और महज 600 रुपए का टिकट लेकर चट्टानों को काटकर बनीं ऐतिहासिक एलोरा की गुफाओं को देखा, जिसे उन्होंने बेहद अद्भुत बताया. उन्होंने कहा कि हमें ज्यादा उम्मीद नहीं थी, लेकिन हम हैरान हो गए.
'वंदे भारत ट्रेन में बिताए 6 घंटे'
14 अक्टूबर को इंटरनेट पर पोस्ट की गई वीडियो में सारा ने कहा, 'हम भारत में अपनी पहली ट्रेन में सवार होने जा रहे हैं. मुंबई से औरंगाबाद तक का हमारा ट्रेन का सफर लगभग 6 घंटे का है. हम वंदे भारत ट्रेन के बिल्कुल आखिरी डिब्बों में से एक में हैं. हमने दूसरे देशों में पहले भी कई बार ट्रेन का सफर किया है, इसलिए भारत की अपनी पहली ट्रेन यात्रा को लेकर हमारी कोई खास उम्मीदें नहीं थीं. हमें अपनी सीटें आसानी से मिल गईं और वहां काफी जगह थी.' यहां CLICK कर देखें पूरा वीडियो:
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
'हर दो घंटे में कुछ खाने को मिला'
सारा ने आगे बताया, 'सफर शुरू होने के लगभग दो घंटे बाद हमें खाना दिया गया, और उसके दो घंटे बाद हमें स्नैक्स की एक छोटी ट्रे मिली. हमें पानी, चाय या कॉफी और अखबार भी दिए गए. मेरी सलाह है कि आप अपना मनोरंजन का सामान पहले ही डाउनलोड कर लें, क्योंकि उनके वाई-फाई नेटवर्क पर इंग्लिश फिल्मों के ही विकल्प मौजूद थे. अब अगली मंजिल औरंगाबाद है. इतने अच्छे सफर की हमने उम्मीद नहीं की थी. सच में हमारे लिए यादगार बन गया.'

वंदे भारत ट्रेन में बैठकर औरंगाबाद जाते हुए टोनी एंढ सारा की तस्वीर.
Photo Credit: Instagram@thedetour_duo
'मुंबई के स्ट्रीट फूड ने हमें दीवाना बना दिया'
कपल ने कहा, 'हमने हमेशा कहा है कि थाई और मैक्सिकन खाना हमें सबसे ज्यादा पसंद है, लेकिन मुझे लगता है कि अब हमारी इस लिस्ट में भारतीय खाने की भी जगह बन रही है. टोनी और मुझे स्ट्रीट फूड का काफी एक्सपीरियंस है, इसलिए मुंबई पहुंचते ही हम यहां के स्ट्रीट फूड का मजा लेने के लिए बहुत एक्साइटेड थे. हमने पहले भी भारतीय खाना खाया है, लेकिन तब हम ज्यादातर उन्हीं चीजों को खाते थे जिन्हें हम पहले से जानते थे. अब जब हम यहां हैं, तो हमें कई नई चीजें आजमाने का मौका मिल रहा है, और इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि हमें ये सब बहुत पसंद आया.'
'600 रुपये का टिकट लेकर देखीं एलोरा की गुफाएं'
औरंगाबाद पहुंचकर ये कपल एलोरा की गुफा देखने गया. वहां की खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, '600 रुपये का टिकट लेकर इस जगह को देखना वाकई अद्भुत था. एक तो इसलिए, क्योंकि इस यात्रा से पहले हमें पता ही नहीं था कि ऐसी कोई जगह मौजूद है. और दूसरा, यह जानकर हैरानी हुई कि यह दुनिया का सबसे बड़ा चट्टानों को काटकर बनाई गई गुफाओं का परिसर है. यहां 3 अलग-अलग धर्मों के 34 मंदिर हैं, जिन्हें पूरी तरह से हाथों से काटकर बनाया गया है और इनका इतिहास 6वीं सदी तक पुराना है.'

एलोरा की गुफाएं देखते हुए सारा एंड टोनी की तस्वीर.
Photo Credit: Instagram@thedetour_duo
'यह छत्रपति संभाजी नगर है, औरंगाबाद नहीं'
ट्रैवल यूट्यूबर कपल की इस दोनों पोस्ट को लोग इंस्टाग्राम पर खूब पसंद कर रहे हैं और अलग-अलग रिएक्शन भी दे रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा, 'यह छत्रपति संभाजी नगर है, औरंगाबाद नहीं.'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'आखिरकार कोई ऐसा मिला जिसका बजट $10 से ज्यादा है. भारत में आपका स्वागत है.'
तीसरे यूजर ने लिखा, 'ओह माय गॉड, एलोरा की गुफाएं तो एकदम शानदार है.'
चौथे यूजर ने लिखा, 'भारत में घूमने-फिरने की जगहों की हमारी लिस्ट यहां रहने के दौरान और भी लंबी होती गई है, जबकि हम अक्सर यात्रा करते ही रहते हैं.'
यह भी पढ़ें | इंस्टाग्राम पर एक पत्थर के 80 हजार फॉलोअर्स, लोग PhonePe से उसे भेज रहे रुपये
यह भी पढ़ें | 'भैया सबसे महंगी साड़ी दिखाओ', टशन-टशन में महिला ने लुटा दिए 29 हजार रुपये, ऑनलाइन कीमत देख उड़े होश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं