विज्ञापन

किसी ने 3 बार पढ़ा निकाह, किसी ने दोबारा बसाया घर, पाक क्रिकेटरों की दिलचस्प प्रेम कहानियां

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी एक से ज्यादा शादियां कर चुके हैं. जिसमें इमरान खान, शोएब मलिक, मोहसिन खान और वसीम अकरम का नाम प्रमुख है. जानिए उनकी शादी और रिश्तों से जुड़ी दिलचस्प कहानी.

किसी ने 3 बार पढ़ा निकाह, किसी ने दोबारा बसाया घर, पाक क्रिकेटरों की दिलचस्प प्रेम कहानियां
इमरान खान, शोएब मलिक और वसीम अकरम

क्रिकेट प्रेमियों को हमेशा से ही खिलाड़ियों के निजी जीवन के बारे में जानने की दिलचस्पी रही है. लोग उनके खान पान से लेकर उनके वर्कआउट के तरीके को काफी नजदीकी से फॉलो करते हैं. यहीं नहीं कुछ फैंस तो फिट रहने के लिए उन तरीकों को आजमाते भी हैं. पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हुए हैं. जिन्हें दुनिया भार में पसंद किया जाता है. लोग हमेशा से अपने चहेते खिलाड़ियों के जीवन शैली के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहे हैं. अगर आप भी पाक क्रिकेटरों के फैन हैं और उनसे जुड़ी खबरों पर नजर रखते हैं तो इस आॉर्टिकल के माध्यम से हम आज आपके लिए कुछ खास लेकर आए हैं. हम बात करेंगे पाकिस्तान के उन पांच बड़े खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने एक से ज्यादा शादियां की हैं. उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं- 

इमरान खान

खास लिस्ट में सबसे पहला नाम पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान का आता है. जो अब तक तीन बार शादियों के बंधन में बंध चुके हैं. पहली बार उन्होंने 1995 में जेमिमा गोल्डस्मिथ के साथ शादी की थी. मगर उनके साथ उनका रिश्ता लंबे समय तक टीक नहीं पाया और वह 2004 में अलग हो गए. दूसरी बार इमरान 2015 में रेहम खान के साथ शादी के बंधन में बंधे. मगर यहां भी उनका रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया और नौ महीने में ही तलाक हो गया. तीसरी शादी उन्होंने 2018 में बुशरा बीबी के साथ की. बुशरा बीबी एक आध्यात्मिक गुरु और राजनीतिक हस्ती हैं. 

शोएब मलिक

इमरान खान की तरह ही शोएब मलिक भी कुल तीन शादियां कर चुके हैं. उनकी पहली पत्नी का नाम आयशा सिद्दीकी है. जिनके साथ उनका रिश्ता 2002 से 2010 तक चला. दूसरी शादी उन्होंने 12 अप्रैल 2010 में भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ की. मगर यहां भी उनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाया और दोनों कपल 2024 में अलग हो गए. तीसरी शादी उन्होंने जनवरी 2024 में सना जावेद के साथ की. जिनके साथ उनका रिश्ता हंसी खुशी चल रहा है. 

मोहसिन खान

खास लिस्ट में मोहसिन खान का भी नाम आता है. पाक स्टार ने पहली शादी साल 1983 में बॉलीवुड अभिनेत्री रीना रॉय के साथ की थी. मगर अनबन की वजह से दोनों कपल 1990 में अलग हो गए. इसके बाद उन्होंने दोबारा शादी की. मगर किसके साथ की. इसकी पुष्टि आज तक नहीं हो पाई है. 

वसीम अकरम

वसीम अकरम भी दो शादियां कर चुके हैं. उनकी पहली पत्नी का नाम हुमा मुफ्ती है. मुफ्ती के साथ उन्होंने 1995 में शादी की थी. मगर 2009 में उनका निधन हो गया. जिसके बाद उन्होंने शैनिएरा थॉम्पसन का हाथ थामा. थॉम्पसन के साथ उन्होंने 12 अगस्त 2013 में लाहौर में शादी की थी. 

यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी: सितांशु कोटक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com