एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2026 में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि और वरिष्ठ राजनयिक अयातुल्ला डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने भारत और ईरान के रिश्तों पर दिल छू लेने वाली बात कही. उन्होंने कहा कि ईरान में उनकी इज्जत इसलिए और बढ़ जाती है क्योंकि वह भारत में रहते हैं. उन्होंने भारत और ईरान को "एक ही किताब के दो पन्ने" बताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच 5000 साल पुराने सांस्कृतिक, सभ्यतागत और आर्थिक रिश्ते हैं. इलाही ने भारत को दुनिया और खासकर मिडिल ईस्ट में शांति, सुरक्षा और न्याय स्थापित करने में सक्षम देश बताया.
ईरान में लोग मेरा ज्यादा सम्मान करने लगे हैं
राजनयिक ने बेहद निजी और भावुक अनुभव साझा करते हुए बताया कि ईरान और यहां के अधिकारियों की नजरों में भारत का इतिहास बहुत खूबसूरत और सकारात्मक रहा है. ईरानी लोग भारत से बेपनाह मोहब्बत करते हैं. उन्होंने कहा कि जब भी वह अपने देश ईरान वापस जाते हैं और वहां लोगों को बताते हैं कि वह भारत में रह रहे हैं, तो लोगों की नजरों में उनके लिए इज्जत और ज्यादा बढ़ जाती है. ईरान के लोग भारत का इस कदर सम्मान करते हैं कि भारत में रहने वाले हर शख्स को वह बेहद आदर और प्यार की नजर से देखते हैं.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
#NDTVWorldSummit2026 | A Region in Flux: Who Will Shape the Middle East's Future? On the panel with @AdityaRajKaul: Dr. Abdul Majid Hakeem Ilahi and @AM_Shawesh https://t.co/MJgD5Kryrk
— NDTV (@ndtv) October 23, 2026
'ईरान और भारत, एक ही किताब के दो पन्ने'
ईरानी नेता ने कहा कि भारत और ईरान का रिश्ता किसी सामान्य कूटनीतिक संबंध से कहीं आगे है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों को संस्कृति, सभ्यता, शिक्षा और अर्थव्यवस्था जोड़ती है. उनके शब्दों में, "ईरान और भारत एक ही किताब के दो पन्नों की तरह हैं."
उन्होंने यह भी कहा कि कई बार भारतीय और ईरानी लोगों में इतनी समानता दिखाई देती है कि पहचान करना मुश्किल हो जाता है कि कौन भारतीय है और कौन ईरानी? ईरानी राजनयिक ने कहा कि भारत और ईरान के संबंध हजारों साल पुराने हैं. उन्होंने याद दिलाया कि बड़ी संख्या में ईरानी अतीत में विभिन्न कारणों से भारत आए और यहां बस गए. यही वजह है कि दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव आज भी मजबूत बना हुआ है.
ये भी पढ़ें: फिलिस्तीनी राजदूत बोले- भारत मेरा दूसरा घर, अमिताभ बच्चन के देश में बहुत सुरक्षित महसूस करता हूं
मिडिल ईस्ट में बड़ी भूमिका निभा सकता है भारत
डॉ. इलाही ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में भारत शांति स्थापित करने की दिशा में अहम भूमिका निभा सकता है. उन्होंने कहा कि भारत के पास अनुभव और ग्लोबल लेवल पर परफॉर्म करने की ताकत है. उन्होंने कहा कि विशेष रूप से मिडिल ईस्ट और फारस की खाड़ी क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और न्याय स्थापित करने में भारत बड़ी भूमिका निभा सकता है. ईरानी नेता ने कहा कि भारत आज दुनिया के प्रभावशाली देशों में शामिल है. उन्होंने कहा कि भारत ने कई वैश्विक नेताओं की मेजबानी की है और उसकी आवाज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सुनी जाती है. उनके मुताबिक भारत दुनिया को अधिक स्थिर और शांतिपूर्ण दिशा देने में योगदान कर सकता है. अपने संबोधन के अंत में डॉ. इलाही ने उम्मीद जताई कि भारत की सक्रिय भूमिका और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के जरिए आने वाले समय में मिडिल ईस्ट में शांति और स्थिरता का रास्ता मजबूत होगा. उन्होंने कहा कि दुनिया को संवाद, न्याय और सहयोग के रास्ते पर आगे बढ़ने की जरूरत है.
ये भी पढ़ें: 'सुप्रीम लीडर पूरी तरह स्वस्थ पर पब्लिक में नहीं आ सकते' ईरानी राजनयिक ने NDTV वर्ल्ड समिट में किया बड़ा दावा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं