विज्ञापन

IND-W vs PAK-W: पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ हैंडशेक होगा या नहीं ? हरमनप्रीत कौर ने दिया सीधा जवाब

महिला वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होने वाला है. आजके मैच में भारतीय टीम जीत के साथ अपने अभियान का शुरुआत करना चाहेगी.

IND-W vs PAK-W: पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ हैंडशेक होगा या नहीं ? हरमनप्रीत कौर ने दिया सीधा जवाब
Harmanpreet Kaur Big Statement on Handshake row

Harmanpreet Kaur on Handshake row:  आईसीसी महिला टी20 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला है. आजके मैच में एक बार फिर हैंडशेक कंट्रोवर्सी पर सबकी नजर रहेगी. क्या भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना के साथ हैंडशेक करेंगी. यह सवाल सबके मन में हैं.ऐसे में जब हरमनप्रीत कौर से इस बारे में सवाल किया तो भारतीय कप्तान ने सीधा जवाब दिया. हरमनप्रीत किसी भी तरह की राजनीतिक चर्चा में शामिल नहीं होना चाहती .उन्होंने रिपोर्टर को याद दिलाया कि बेहतर होगा अगर सवाल दोनों टीमों के बीच क्रिकेट से जुड़े मामलों पर पूछे जाएं, न कि राजनीति पर.

हैंडशेक होगा या नहीं, हरमनप्रीत ने क्या कहा ?

हरमनप्रीत ने पत्रकारों से कहा, "मुझे लगता है कि हम यहां क्रिकेट के लिए हैं और सिर्फ क्रिकेट के बारे में ही बात करते हैं. क्रिकेट के अलावा हम किसी और चीज पर बात नहीं करते और मैं क्रिकेट के अलावा किसी और चीज के बारे में सोचती भी नहीं हूं. क्रिकेट शुरू से ही हमारा सपना रहा है और हम सिर्फ उसी के बारे में बात करते हैं. मैच के बारे में हम यही सोच रहे हैं कि यह बस एक और मैच है जिसे हम खेलने जा रहे हैं."

दूसरी तरफ, फातिमा सना की कप्तानी में पाकिस्तान की युवा टीम मैदान पर अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करेगी। पाकिस्तानी टीम में दिग्गज स्पिनर सादिया इकबाल और निदा डार की भूमिका अहम होगी. डायना बेग भी भारतीय बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती हैं. भले ही भारत इस मैच में जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन पाकिस्तान उलटफेर करने और जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार होगा.

भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिगेज, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदिनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव

पाकिस्तान: फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, तूबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब.

ये भी पढ़ें-\ कब से शुरू होगा 2027 का वनडे वर्ल्ड कप? सामने आई तारीख\\\ 

ये भी पढ़ें-भाई आशीर्वाद ने जमाया शतक तो गदगद हुए वैभव सूर्यवंशी, ऐसे रिएक्ट कर दी बधाई, वायरल हुआ पोस्ट

ये भी पढ़ेंINDW vs PAKW: 37 की शेरनी, पाकिस्तान के लिए अकेली काफी है!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Harmanpreet Kaur Bhullar, ICC Women, India, Pakistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com