विज्ञापन

कब से शुरू होगा 2027 का वनडे वर्ल्ड कप? सामने आई तारीख

ODI वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन 4 अक्टूबर से 21 नवंबर तक होगा. रिपोर्ट् में संभावित शेड्यूल का ऐलान हुआ है.

कब से शुरू होगा 2027 का वनडे वर्ल्ड कप? सामने आई तारीख
ODI World Cup 2027: जानें कब से शुरू होगा वनडे वर्ल्ड कप

2027 ICC Men's ODI World Cup: साउथ अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया में अगले साल खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप के संभावित शेड्यूल की तारीख सामने आई है. ODI वर्ल्ड कप  4 अक्टूबर से 21 नवंबर तक आयोजन किए जाने की बात सामने आई है. ESPNcricinfo के रिपोर्ट के अनुसार मई में अहमदाबाद में हुई आईसीसी बोर्ड मीटिंग में तारीखों पर सहमति बन गई थी और जुलाई में एडिनबर्ग में होने वाली ICC की AGM में इसकी बारीकियों को पक्का किया जाएगा. 2027 का वनडे वर्ल्ड कप 2003 के टूर्नामेंट के बाद अफ्रीका में होने वाला पहला वर्ल्ड कप होगा, हालांकि साउथ अफ्रीका ने इस बीच 2007 T20 वर्ल्ड कप, 2009 चैंपियंस ट्रॉफी और 2023 महिला T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी. दूसरी ओर जिम्बाब्वे और नामीबिया ने हाल ही में अंडर-19 पुरुष वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी की थी. पिछले दो संस्करणों में 10 टीमों के बीच खेले जाने के बाद, यह टूर्नामेंट फिर से 14 टीमों का हो होगा. टीमों को सात-सात के 2 ग्रुप में बांटा जाएगा, और हर ग्रुप की टॉप तीन टीमें सुपर 6 स्टेज में पहुंचेंगी. फुल मेंबर होने के नाते साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे ने सीधे क्वालिफाई की है, लेकिन नामीबिया को क्वालिफ़िकेशन प्रोसेस से गुज़रना होगा.

कोहली और रोहित का आखिरी वर्ल्ड कप 

बता दें कि कोहली और रोहित के लिए यह वनडे वर्ल्ड कप आखिरी हो सकता है. 2023 का वनडे वर्ल्डकप भारत में खेला गया था जिसमें भारत को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हरा दिया था. रोहित की कप्तानी में भारत ने शानदार परफॉर्मेंस किया था लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार गई थी. इस बार 2027 का वनडे वर्ल्ड कप शुभमन गिल की कप्तानी में खेला जाएगा. 

रोहित-कोहली के भविष्य पर हो रही है चर्चा

हाल के समय में विराट कोहली और रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर काफी बातें हुई हैं. हाल ही में आरसीबी के साथ इंटरव्यू में विराट ने कहा था कि वो अपने करियर में उस मुकाम पर पहुंच गए हैं, जहां उन्हें कुछ भी साबित नहीं करना है.

रोहित शर्मा ने बदला बल्लेबाजी का अंदाज

वनडे में रोहित अब धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं और खुलकर अपनी पारी को आगे बढ़ाने का काम करते हैं. पहले रोहित एक एंकर की तरह बल्लेबाजी करते थे लेकिन अब हिट मैन तेज अंदाज में बल्लेबाजी कर भारतीय पारी को आगे बढ़ाते हैं. 

ये भी पढ़ें-  कब से शुरू होगा 2027 का वनडे वर्ल्ड कप? सामने आई तारीखर 

ये भी पढ़ें- नौ चौके, 200.00 का स्ट्राइक रेट, वैभव सूर्यवंशी ने अफगानिस्तान के खिलाफ बल्ले से मचाई धूम, VIDEO

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com