विज्ञापन

IND W vs PAK W: पाकिस्‍तानी कप्‍तान से हरमनप्रीत कौर ने नहीं मिलाया हाथ, जारी रही 'नो हैंडशेक' नीति

महिला टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में भी भारतीय टीम ने पाकिस्तान के साथ नो हैंडशेक नीति को जारी रखा है.

IND W vs PAK W: पाकिस्‍तानी कप्‍तान से हरमनप्रीत कौर ने नहीं मिलाया हाथ, जारी रही 'नो हैंडशेक' नीति
INDW vs PAKW: हरमनप्रीत कौर ने नहीं मिलाया हाथ

Harmanpreet Kaur continue no-handshake policy: महिला वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच बर्मिंघम में खेला जा रहा है. इस मैच भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. वहीं, टॉस के समय भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान की कप्तान के साथ हाथ नहीं मिलाने की नीति को बनाए रखा है. इससे यह साफ हो गया है कि पाकिस्तान के साथ भारतीय खिलाड़ी मैच के बाद भी हैंडशेक नहीं करेंगे.

टॉस जीतकर हरमनप्रीत कौर ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे, यह बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी पिच है, हम बोर्ड पर एक अच्छा स्कोर खड़ा करेंगे. हम सभी बहुत उत्साहित हैं, हम पिछले वर्ल्ड कप से मिले आत्मविश्वास को साथ लेकर चल रहे हैं. बात अच्छा क्रिकेट खेलने की है और हम इसके लिए उत्सुक हैं. भारती आज खेल रही हैं".

दरअसल, पिछले साल पुरुषों के एशिया कप के बाद से, पुरुषों और महिलाओं दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया है. एशिया कप में सूर्यकुमार यादव की टीम ने जो तरीका अपनाया था, वही तरीका महिला विश्व कप, U19 विश्व कप, राइजिंग स्टार्स एशिया कप और पुरुषों के T20 विश्व कप में भी अपनाया गया है.

पाकिस्तान प्लेइंग 11

गुल फिरोजा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), आयशा ज़फर, सायरा जबीन, आलिया रियाज़, नतालिया परवेज़, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, नशरा संधू, तस्मिया रुबाब, सादिया इकबाल

भारत प्लेइंग 11

भारत प्लेइंग 11 स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ICC Women's T20 World Cup 2026, Cricket, India Women, Pakistan Women, Harmanpreet Kaur Bhullar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com