Vaibhav Sooryavanshi Brother Aashirwad Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपने परफॉर्मेंस से फैन्स का दिल जीतते जा रहे हैं लेकिन अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने भी अपने परफॉर्मेंस से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. आशीर्वाद सूर्यवंशी ने घरेलू क्रिकेट मैच में 87 गेंदों पर 103 रन बनाए और अपनी इस शतकीय पारी में कुल 20 चौके और 1 छक्के भी जड़ें. वैभव के बाद अब आशीर्वाद सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की भी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है. बता दें कि वैभव के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी इस समय 11 साल के हैं. हाल ही में वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी ने कहा था कि कुछ साल बाद आशीर्वाद सूर्यवंशी भी टीम इंडिया में खेलने लायक बन जाएगे. इसका ताजा उदाहरण अब लोकल घरेलू मैच में देखने को मिला है.

आशीर्वाद सूर्यवंशी का निडर अंदाज बिल्कुल वैभव की ही तरह
दरअसल, क्रिकेट एकेडमी ताजपुर की तरफ से खेलते हुए, आशीर्वाद ने सिर्फ 87 गेंदों में 103 रन बनाए. उन्होंने 20 चौके और एक छक्का लगाया और 118.39 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. आशीर्वाद सूर्यवंशी का निडर अंदाज उनके बड़े भाई वैभव जैसा ही है, जो दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों के लिए मुश्किल चुनौती रहे हैं. आशीर्वाद की शानदार सेंचुरी की बदौलत क्रिकेट एकेडमी ताजपुर ने 29.5 ओवर में 234/4 का स्कोर खड़ा किया, जिसमें शिवम राज ने 52 रन का योगदान दिया.सेंचुरी पूरी करने के बाद, इस आशीर्वाद ने अपना हेलमेट उतारकर जश्न मनाया, और यह पल तुरंत सबका ध्यान खींचने वाला रहा. सोशल मीडिया पर अब आशीर्वाद सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की भी तारीफ हो रही है.
वैभव सूर्यवंशी ने किया रिएक्ट
अपने छोटे भाई के शतक पर भाई वैभव ने रिएक्ट किया है. इंस्टा स्टोरी पर वैभव ने अपने भाई के शतक की तस्वीर शेयर की है और उन्हें बधाई दी है.वैभव ने अपने पोस्ट में लिखा, मुबारक हो आशीर्वाद..

आशीर्वाद सूर्यवंशी के पास सुनहरा मौका
आशीर्वाद सूर्यवंशी के लिए अच्छी बात यह है कि उनके पास पैसों की कमी नहीं होगी और वो अपने क्रिकेट करियर को सफल बनाने के लिए हर संभव कोशिश कर सकते हैं. आशीर्वाद के पास न ही मार्गदर्शन में कमी होगी क्योंकि उसका भाई अब इंटरनेशनल क्रिकेटर है और साथ ही उनके पिता का एक कोच के तौर पर सपोर्ट रहेगा.
ये भी पढ़ें- कब से शुरू होगा 2027 का वनडे वर्ल्ड कप? सामने आई तारीखर\
ये भी पढ़ें-भाई आशीर्वाद ने जमाया शतक तो गदगद हुए वैभव सूर्यवंशी, ऐसे रिएक्ट कर दी बधाई, वायरल हुआ पोस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं