- भारत दो जीतों के साथ मजबूत स्थिति में
- नीदरलैंड को हरा मजबूत हुआ सेमी बर्थ का दावा
- वीरवार को 56 रन से जीती टीम इंडिया
टीम रोहित ने जारी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में वीरवार को नीदरलैंड को आसानी से 56 रन से हराकर सेमीफाइनल बर्थ के लिए अपना दावा और मजबूत कर लिया. इस मैच में तीन भारतीय बल्लेबाजों ने पचासे जड़े. विराट ने लगातार दूसरा अर्द्धशतक जमाया, तो रोहित और सूर्यकुमार यादव भी अर्द्धशतक लगाने में कामयाब रहे, लेकिन मैच का आकर्षण एक बार फिर से विराट की ही पारी रही. इसके बावजूद पॉल वॉन मीकेरन ने कहा है कि उन्हें विराट के खिलाफ गेंदबाजी करने के मुकाबले सूर्यकुमार को गेंदबाजी करते हुए कहीं ज्यादा दबाव महसूस हुआ. सूर्यकुमार ने सिर्फ 25 गेंदों पर ही 7 चौकों और 1 छक्के से बिना आउट हुए 51 रन की पारी खेली. और वह प्लेयर ऑफ द मैच भी बने.
SPECIAL STORIES:
ब्रेट ली ने चुने T-20 वर्ल्ड कप के टॉप 5 तेज गेंदबाज, भारत के इस तेज गेंदबाज को रखा पहले नंबर पर
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कोहली द्वारा हारिस रऊफ की गेंदों पर मारे गए दो छक्के का स्लो मोशन Video, लूट रहा महफिल, देखें
मैच के बाद मीकेरन ने कहा कि रोहित और विराट कोहली के खिलाफ गेंदबाजी करने की तुलना में सूर्यकुमार के खिलाफ गलती करने की गुंजाइश काफी कम है. हालैंड पेसर बोले कि मैं जानता हूं कि सूर्यकुमार कितने अच्छे हैं. पिछले 12 से भी ज्यादा महीने में मैं समझता हूं कि वह अपने ओपन स्टांस के् साथ सबसे खतरनाक रहे हैं. और रोहित और विराट के मुकाबले उनके खिलाफ गलती की गुंजाइश बहुत ही कम है. ये दोनों ही अपनी ही स्टाइल के पारंपरिक बल्लेबाज हैं, लेकिन सूर्यकुमार की क्षमता अलग है.
उन्होंने कहा कि रोहित ने कुछ अविश्वसनीय शॉट खेले, लेकिन मैंने सबसे सूर्यकुमार यादव के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए मैंने खुद को सबसे ज्यादा दबाव में पाया. मीकेरन ने कहा कि अगर आप थोड़ा सा भी चूक जाते हो, या मामूली गलती करते हो, तो वह आपको पूरी सजा देते हैं. हालांकि, ऐसा बाकी दूसरों के भी साथ है, लेकिन सूर्यकुमार के खिलाफ गलती नहीं ही चलेगी. मीकेरन ने इस मैच में केएल राहुल का विकेट लेकर नीदरलैंड को अच्छी शुरुआत दिलायी. इस पेसर ने चार ओवर में 32 रन देकर एक विकटे लिया.
यह भी पढ़ें:
* भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में हो रही भोजन की समस्या पर पूर्व BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली का आया बयान
* ‘BCCI ने बचकाना हरकत की है', Asia Cup 2023 पर जय शाह के बयान को लेकर Shahid Afridi ने उठाए सवाल
VIDEO: मार्कस स्टोइनिस की आतिशी पारी, ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को हरायाNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं