T20 World Cup Virat Kohli: पाकिस्तान के खिलाफ मैच में कोहली (Virat Kohli) ने हारिस रऊफ के खिलाफ 2 छक्के लगाए थे जिसने मैच का पासा पलट कर रख दिया था. भारत की जीत में कोहली की पारी काफी यादगार रही थी. कोहली ने नाबाद 82 रन बनाए थे. बता दें कि कोहली की पारी ने फैन्स का दिल जीता था तो वहीं दूसरी ओर विराट कोहली द्वारा लगाए गए 2 छक्के ने महफिल लूट ली थी. कपिल देव ने कोहली के उन 2 छक्कों की तुलना धोनी द्वारा 2011 विश्व कप में लगाए गए छक्के से की थी. कपिल ने कहा कि, जिस तरह से हम धोनी के उस छक्के को लगातार देखते हैं उसी तरह हम इस छक्के को भी हजारों बार देखेंगे.' वहीं, कोहली के उस छक्के का स्लो मोशन वीडियो सामने आया है जो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है.
देखें Video
— . (@Thalanikki) October 24, 2022
रोहित शर्मा ने की थी कोहली की तारीफ
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में पाकिस्तान पर जीत के बाद रविवार को यहां विराट कोहली की 82 रन (नाबाद) की पारी को इस प्रारूप में देश के लिए खेली गयी सर्वश्रेष्ठ पारी करार दिया। कोहली लंबे समय तक लय में नहीं थे लेकिन ब्रेक से वापसी के बाद एशिया कप से उनके बल्ले से लगातार रन निकल रहे है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
भारतीय कप्तान को कभी भी कोहली की बल्लेबाजी पर संदेह नहीं था. रोहित ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हाँ, मुझे लगता है कि यह उनकी सर्वश्रेष्ठ टी20 पारी है. हम जिस तरह की परिस्थितियों में थे उससे निकल कर जीत दर्ज करने से मुझे लगता है कि यह कोहली ही नहीं बल्कि भारत के लिए खेली गयी सर्वश्रेष्ठ पारियों (टी20) में से एक होनी चाहिये. अब भारतीय टीम अपना अगला मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ सिडनी में खेलने वाली है. उम्मीद है कि यह मैच भारतीय टीम जीतने में सफल रहेगी.
मार्कस स्टोइनिस की आतिशी पारी, ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को हराया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं