T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड बुधवार को आयरलैंड से पांच रन से हार कर ग्रुप 1 में सेमीफाइनल में जगह बनाने की दौड़ में पीछे हो गया. आयरलैंड की ओर से दिए गए 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जोस बटलर (Jos Buttler) की टीम 14.3 ओवर में 105/5 ही बना सकी. जिसके बाद बारिश की वजह से मैच (England vs Ireland) रद्द कर दिया गया. DLS Method के अनुसार उन्हें 110 रन के बराबर होना था, लेकिन स्कोर पांच रन कम था. इस तरीके से आयरलैंड ने इंग्लैंड पर एक ऐतिहासिक जीत (Ireland beat England) दर्ज की.
यह हार यकीनन टूर्नामेंट का अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर है. जिसमें एक ओर आयरलैंड की टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के सुपर 12 में खेल रही है और वहीं सितारों से सजीं इंग्लैंड ट्रॉफी जीतने के लिए दावेदारों में एक है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इस मैच के बाद जाहिर तौर पर सोशल मीडिया में कई प्रतिक्रियाएं आई. जिनमें अनुभवी भारतीय स्पिनर अमित मिश्रा (Amit Mishra) ने भी कमेंट किया. मिश्रा ने हाल में 'क्रिकेट की भावना' पर चल रही बहस के आधार पर इंग्लैंड पर कटाक्ष किया.
Congratulations @cricketireland on a massive victory. Hope England doesn't say winning through DLS isn't in the spirit of the game. 😄 #EngvsIRE pic.twitter.com/0S4L5f1ZTi
— Amit Mishra (@MishiAmit) October 26, 2022
मिश्रा ने एक ट्वीट में कहा, ”भारी जीत के लिए क्रिकेट आयरलैंड को बधाई. आशा है कि इंग्लैंड यह नहीं कहेगा कि DLS Method से जीतना खेल की भावना में नहीं आता है.”
मिश्रा का कटाक्ष कटा इस तथ्य पर आधारित है कि इंग्लैंड (England Cricket) के कई पूर्व और वर्तमान खिलाड़ियों ने कहा था कि वो नॉन-स्ट्राइक पर खड़े बल्लेबाज को आउट (Mankand Out) करने वाले गेंदबाज को सही नहीं समझते हैं, अगर वो गेंद फेंके जाने के पहले क्रीज से बाहर निकल जाता है.
आयरलैंड से मिली करारी हार ने इंग्लैंड की सेमीफाइनल (T20 World Cup Semifinal) के लिए क्वालीफाई करने की संभावना को मुश्किल में डाल दिया है. अब उनका सामना चैंपियन और पारंपरिक प्रतिद्वंदी ऑस्ट्रेलिया से शुक्रवार को MCG में होगा, जो दोनों टीमों के लिए एक नॉकआउट मैच (Australia vs England) की तरह है.
* भारत के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन से बौखलाए पूर्व PAK कप्तान ने Shaheen Afridi की फिटनेस पर उठाए सवाल
मार्कस स्टोइनिस की आतिशी पारी, ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को हरायाNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं