विज्ञापन

बांग्लादेशी स्पिनर के खिलाफ ICC ने लिया बड़ा एक्शन, गेंदबाज पर 2019 और 2025 में भी लगा था दाग

बांग्लादेश के ऑफ स्पिनर अलिस अल इस्लाम का बॉलिंग एक्शन संदिग्ध पाए जाने के बाद ICC ने उन्हें रिपोर्ट किया है.

बांग्लादेशी स्पिनर के खिलाफ ICC ने लिया बड़ा एक्शन, गेंदबाज पर 2019 और 2025 में भी लगा था दाग
बांग्लादेश के ऑफ स्पिनर अलिस अल इस्लाम
X (formerly Twitter)

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने गुरुवार (22 अक्टूबर) को बताया कि संयुक्त अरब अमीरात में अफगानिस्तान के खिलाफ ट्राई-सीरीज मैच के दौरान बांग्लादेश के ऑफ-स्पिनर अलिस अल इस्लाम के बॉलिंग एक्शन पर सवाल उठाए गए हैं. इससे पहले जब मिस्ट्री स्पिनर एलिस को ट्राई-नेशन वनडे सीरीज के लिए चुना गया था, तब क्रिकबज ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मुख्य चयनकर्ता हबीबुल बशर से पूछा था कि क्या उनके बॉलिंग एक्शन में कोई दिक्कत है, लेकिन बशर ने कहा कि सब ठीक है.

हबीबुल ने बताया था, 'हमने उन्हें इसलिए चुना क्योंकि वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और उनके बॉलिंग एक्शन में कोई समस्या नहीं पाई गई है.' उनके बॉलिंग एक्शन पर सवाल इसलिए भी उठे क्योंकि 2019 में बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) के दौरान ढाका डायनामाइट्स के लिए अपने पहले T20 मैच में भी उनके बॉलिंग एक्शन पर सवाल उठाए गए थे.

हालांकि, बाद में उन्हें गेंदबाजी करने की मंजूरी मिल गई थी. लेकिन 2025 में BPL के दौरान, चटगांव किंग्स की ओर से ढाका कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए, उनके बॉलिंग एक्शन पर फिर से सवाल उठे. इसके बाद BCB के टेस्टिंग सेंटर में जांच के बाद उन्हें फिर से मंजूरी मिली, जिसके बाद ही वह अपना करियर आगे बढ़ा पाए.

ICC मान्यता प्राप्त सेंटर में होगा बॉलिंग एक्शन टेस्ट

ICC ने कहा कि बांग्लादेशी ऑफ स्पिनर को अब अपने बॉलिंग एक्शन की जांच के लिए ICC से मान्यता प्राप्त टेस्टिंग सेंटर में स्वतंत्र परीक्षण कराना होगा. यह जांच ICC के अवैध बॉलिंग एक्शन नियमों के तहत की जाएगी. बांग्लादेश इस ट्राई-सीरीज में जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान दोनों के खिलाफ अपने मैच हार गया है. अब जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान 23 अक्टूबर को फाइनल मैच खेलेंगे. 

यह भी पढ़ें- Exclusive: भारतीय स्पिनरों की तारीफ, दिल्ली के मसालों से प्यार, रणजी ट्रॉफी का मुरीद हुआ ऑस्ट्रेलियाई अंपायर

यह भी पढ़ें- IND Vs NZ 1st T20I: हार के बाद कप्तान सैंटनर ने बताई सबसे बड़ी चुनौती, सीरीज में वापसी के लिए तैयार किया प्लान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, Bangladesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com