Hardik Pandya Natasa Stankovic Divorce Rumors: सोशल मीडिया पर हार्दिक पंड्या और नताशा स्तांकोविक की तलाक की अफवाह छाई हुई है. हालांकि दोनों की ओर से इस बारे में किसी तरह का कोई कमेंट नहीं आया है. लेकिन हार्दिक के भाई क्रुणाल पंड्या ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जिसने फैन्स के बीच खलबली मचा दी है. दरअसल, क्रुणाल ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर हार्दिक पंड्या के बेटे अगस्त्य और अपने बेटे कवीर को गोद में लेकर तस्वीर शेयर की है, क्रुणाल (Krunal Pandya) के इस पोस्ट पर नताशा स्तांकोविक ने भी कमेंट किया है. नताशा के कमेंट को देखकर फैन्स सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं. नताशा ने इस तस्वीर पर दिल की इमोजी शेयर की है. फैन्स नताशा के कमेंट को देखकर कंफ्यूज हो गए हैं. कई लोगों का मानना है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है, वहीं कई लोगों ने माना है कि रिश्ते में दरार आ चुकी है. सोशल मीडिया फैन्स काफी कंफ्यूज नजर आ रहे हैं.

वहीं, अफवाहों की माने तो हार्दिक और नताशा के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. दरअसल, कुछ दिन पहले से ही दोनों के अलग होने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. नताशा स्टेनकोविक ने अपने सोशल मीडिया पर हार्दिक की तस्वीर हटा दी थी जिसके बाद से यह कयास लगने लगे थे कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है. इस सीजन आईपीएल में नताशा उनको सपोर्ट करने भी नहीं पहुंची थी जिसके बाद ऐसे खबरें सोशल मीडिया पर आने लगी. वहीं, 4 मार्च को नताशा का बर्थडे था उस दौरान भी हार्दिक ने सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर नहीं किया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़े- मैक्सवेल, ग्रीन, दयाल का कटेगा पत्ता! RCB इन 3 खिलाड़ियों को कर सकती है रिटेन
ये भी पढ़े- KKR vs SRH, IPL 2024 Final : आईपीएल फाइनल में किसका चलेगा सिक्का, किस टीम का पलड़ा है भारी, कौन होगा X Factor, जानें सबकुछ
ये भी पढ़े- फाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हुआ तो कौन सी टीम बनेगी चैंपियन, जानें
नताशा ने अपने इस्टा पर हार्दिक के साथ केवल एक तस्वीर ही रखी है जिसमें उनके साथ उनका बेटा भी नजर आ रहा है सोशल मीडिया पर छाई खबरों में ये भी कहा गया है कि हार्दिक को मुआवजे के तौर पर अपनी वाइफ को 70 प्रतिशत प्रॉपर्टी भी देनी पड़ेगी. हालांकि इन अफवाहों को लेकर हार्दिक और नताशा ने अभी तक चुप्पी साधी हुई है.
वहीं, हार्दिक टीम इंडिया के पहले बैच के साथ अमेरिया रवाना नहीं हुए हैं. रिपोर्ट की मानें तो हार्दिक किछ दिन के बाद टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अमेरिया रवाना होंगे. दूसरी ओर इस सीजन आईपीएल में हार्दिक का खराब परफॉर्मेंस रहा. उनकी टीम मुंबई आखिरी पायदान पर रही. हार्दिक का परफ़ॉर्मेंस भी कोई खास नहीं रहा था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं