भारतीय अंडर 19 टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर इतिहास रच दिया, भारतीय टीम ने 9वीं बार अंडर 19 एशिया कपा का खिताब जीतने में कामयाबी हासिल की. जब मोहित उल्वा ने विजयी चौका लगाया तो भारतीय खिलाड़ियों का जश्न देखने लायक था. भारत के खिलाड़ी पाक खिलाड़ियों के सामने खड़े होकर 'भारत माता की जय' के नारे लगाकर जीत का जश्न मना रहे थे. भारतीय खिलाड़ियों के जश्न ने फैन्स के दिल जीत लिया लेकिन पाक खिलाड़ियों को मिर्ची लग गई.
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने भारत की जीत के बाद रिएक्ट किया और भारतीय अंडर 19 टीम को बधाई दी, अख्तर ने माना है चाहे वह सीनियर लेवल पर हो या फिर जूनियर लेवल पर, हम भारत के खिलाफ बड़े मैच में दबाव नहीं झेल पाते हैं. अख्तर का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
अख्तर ने भारत के जश्न को लेकर भी रिएक्ट किया और कहा कि उन्होंने शानदार खेल दिखाया और उनका यह जश्न इसी बात की झलक थी कि हम उनसे बेहतर है. हालांकि अख्तर ने कहा कि उनका आक्रामक जश्न उन्हें पसंद नहीं आया.
पूर्व पाक गेंदबाज ने भारत की जीत को लेकर आगे कहा, देखिए भारत हमेशा हमसे ऐसे मुकाबले में आगे रहता है. भारत के खिलाड़ी दबाव झेलने में सक्षम रहते हैं. हम नहीं रहते हैं. वह हमशे आगे रहते हैं. इंडिया के बच्चों ने यह कर दिखाया है.
आखिरी गेंद पर भारत को मिली जीत
भारत ने पाकिस्तान के 338 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 339 रन बनाए, फाइनल मुकाबला आखिरी गेंद तक गया, जहां मोहित उल्वा ने अहमद हुसैन की गेंद पर बाउंड्री लगाकर भारत को एक यादगार जीत दिलाई, आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 8 रनों की दरकार थी. उल्वा और चिगुरुपति वेंकट ने संयम बनाए रखा और स्थिति को ऐसी जगह ला दिया, जहां आखिरी गेंद पर 3 रनों की जरूरत थी. इसके बाद उल्वा ने विजयी चौका जड़कर टीम को जीत दिलाई.
यह भी पढ़ें | 'ओह यार क्या मैच था!', चैंपियन बनते ही वैभव का जोश हाई! आर्यवीर के लिए पोस्ट कर बोले - तू ही असली हीरो है!
यह भी पढ़ें | अविश्वसनीय जीत! 37 साल में पहली बार हुआ, मोहित उल्वा ने ऐसे किया पाकिस्तान को नॉकआउट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं