IPL Final Match: KKR vs SRH: जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH vs RR) के राजस्थान रॉयल्स को 36 रन से हराने के साथ ही इस साल की फाइनल की टीमों की तस्वीर साफ हो चुकी है. और अब करोड़ों फैंस को रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR vs SRH) के बीच बहुत ही रोमांचक खिताबी जंग होने जा रही है. लेकिन चिंता की बात यह है कि चेन्नई में खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है. हैदराबाद और राजस्थान (SRH vs RR) के बीच शुक्रवार को खेले जाने वाले क्वावलीफायर2 (Qualifier) पर भी बारिश का खतरा है, तो फाइनल मुकाबला भी बारिश से धुल सकता है. ऐसे में आपके मन में इस स्थिति को लेकर की सवाल चल रहे होंगे कि बारिश से फाइनल धुल गया, तो क्या हालात बनेंगे, कौन सी टीम जीतेगी, वगैरह..वगैरह. चलिए आप स्थिति को विस्तार से समझिए.
रिजर्व-डे के अलग से मिलेगा इतना समय
आपको बता दें कि अगर बारिश आती है, तो रविवार को कम से कम 12.26 बजे तक पांच-पांच ओवरों का मुकाबला खेला जा सकता है. वहीं, अगर 26 मई को रविवार को फाइनल नहीं खेला जाता है, तो रिजर्व डे यानी ठीक अगले दिन 27 (सोमवार को) मैच वहीं से शुरू होगा, जहां पर यह रुका था. इस रिजर्व-डे के दिन भी फाइनल के लिए अलग से 120 मिनट का प्रावधान रखा गया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
...तो फिर रिजर्व-डे के दिन टॉस होगा
वहीं, अगर पांच ओवरों का मैच भी अगर रविवार को संभव नहीं होता है, तो सोमवार को फिर से टॉस के साथ शुरुआत होगी. लेकिन अगर केवल टॉस होता है और बारिश के कारण मैच नहीं होता है, तो रिजर्व-डे के दिन (27 को) फिर से टॉस होगा.
...तो फिर यह टीम बनेगी चैंपियन
लेकिन अगर बारिश लगातार जारी रहती है, तो 27 तारीख को रात्रि 1:30 के समय को ध्यान में रखते हुए सुपर ओवर का आयोजन किया जाएगा. और अगर बारिश रिजर्व-डे के दिन सुपर ओवर की भी इजाजत नहीं देती, तो लीग चरण में प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर रहने वाली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को विजेता घोषित कर दिया जाएगा. और ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद को मन मसोस कर रह जाना होगा क्योंकि नियम लीग राउंड में पहले नंबर पर रहने वाली टीम को ही चैंपियन बनाते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं