विज्ञापन

तुम्हारा पति बूढ़ा है, मेरे पास आ जाओ... महिला बोलीं- ग्रीन कार्ड के लिए अमेरिका में यौन उत्पीड़न

रहफ अली नाम की महिला ने अमेरिका के एल वैले डिटेंशन सेंटर के ICE अफसर मार्केल वॉलेस पर आरोप लगाए कि उसने बंद कमरे में यौन उत्पीड़न किया है और डराया व धमकाया, हालाकं ICE की मूल एजेंसी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) ने इन आरोपों से इनकार किया है.

तुम्हारा पति बूढ़ा है, मेरे पास आ जाओ... महिला बोलीं- ग्रीन कार्ड के लिए अमेरिका में यौन उत्पीड़न
अमेरिका में लेबनानी महिला ने ICE अफसर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप

21 साल की लेबनानी महिला रहफ अली उर्फ लूसी वाइज ने टेक्सास के एल वैले डिटेंशन सेंटर के ICE अफसर मार्केल वॉलेस पर गंभीर आरोप लगाया है.  राहफ अली नाम की महिला ने दावा किया कि आईसीई के अधिकारी मार्केल वालेस उसे रेमंडविले स्थित एल वैले डिटेंशन फैसिलिटी में एक अलग-थलग कमरे में ले गए और यौन उत्पीड़न किया. उसने कहा कि मैं तुम्हें ग्रीन कार्ड दिलवा दूंगा. तुम्हारा पति बूढ़ा है और वो तुम्हारे लिए कुछ नहीं कर सकता.  मैं ही तुम्हारी मदद कर सकता हूं.  साथ ही अपना फोन नंबर भी दिया और कहा कि मन बदले तो मैं मेक्सिको भी आ जाऊंगा. न्यूजवीक को दिए एक इंटरव्यू में रहफ ने दावा किया कि उस दबाव डाला गया कि अगर उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया तो वह पति को जेल भेज देगा और देश से निकाल देगा. 

रियो ग्रांडे घाटी के पास किया गया था गिरफ्तार

अलमेरहिज को फरवरी में रियो ग्रांडे घाटी के पास गिरफ्तार किया गया था. अधिकारियों ने उन्हें अगस्त 2024 में मॉन्ट्रियल से अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया था. अधिकारी ने यौन उत्पीड़न तब किया जब उनके वकील ने उनके केस से नाम वापस ले लिया, जिससे वह कानूनी मदद के बिना रह गईं. युवती ने बताया कि वॉलेस ने उन्हें अन्य जांचकर्ताओं के साथ चर्चा के लिए बुलाया और फिर उन्हें एल वैले के अंदर एक छोटे एकांत कमरे में ले गए. न्यूजवीक के मुताबिक- अलमेरहिज ने डीएचएस को दी अपनी शिकायत में ऐसे कमरे का वर्णन किया है, जिसमें एक छोटी सी मेज थी और वह और वॉलेस अकेले थे. उन्होंने बताया कि वॉलेज ने वहीं उनका यौन उत्पीड़न किया. मैं लगातार उसे रोकती रही.

युवती बोलीं- ग्रीन कार्ड देने की पेशकश

युवती ने बताया कि वॉलेस ने अपने पद और उसकी आप्रवासन स्थिति का फायदा उठाकर उस पर दबाव डाला और उसकी रिहाई में मदद करने का सुझाव दिया. इसके साथ ही ग्रीन कार्ड देने की पेशकश की. वॉलेस ने उसे अपना फोन नंबर भी दिया और कहा कि वह अपना इरादा बदल ले तो मेक्सिको आने की पेशकश की. युवती ने कहा कि मुझे ऐसा लगा कि मेरी पूरी जिंदगी बर्बाद हो गई है. 

मैं उसकी रक्षा नहीं कर सका- पति सैम वाइज

अलमेरहिज के पति सैम वाइज ने कहा कि उन्हें इस मामले के बारे में सबसे पहले अगस्त के आखिर में पता चला जब वह आईसीई की हिरसत से रिहा हो चुकी थी. उन्होंने बताया कि उन्हें ये घटना एक दोस्त के माध्यम से पता चली , जिसे अलमेरहिज ने अपने मन की बात बताई थी. पति ने बताया कि उनकी बीवी ने उन्हें ये बात इसलिए नहीं बताई क्योंकि उन्हें डर था कि उन्हें ही दोषी ठहराया जाएगा या शर्मिंदा किया जाएगा. हो सकता है कि वह उसे छोड़ भी दे. उन्होंने न्यूजवीक को बताया कि मेरा दिल टूट गया है और मैं गुस्से में हूं.  पति ने कहा कि मुझे इस बात का अपराधबोध है कि मैं उसकी रक्षा नहीं कर सका. मुझे इस बात का दर्द है कि उसने महीनों तक अकेले और चुपचाप इस पीड़ा को सहना किया. लेकिन ये शर्म उसकी नहीं बल्कि आरोपी की है. मुझे मेरी पत्नी के साहस पर गर्व है. मैं उसे कभी अकेला नहीं छोड़ूंगा. वाइज ने बताया कि वह टेक्सास A&M विश्वविद्यालय में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी और उनके डेंटल क्लीनिक में जरनल मैनेजर  के पद पर कार्यरत थीं. अलमेरहिज को 1 मई को स्वैच्छिक प्रस्थान की अनुमति दी गई और वर्तमान में वह मेक्सिको में रहती हैं, जबकि उनके पति टेक्सास में एक वैध स्थायी निवासी हैं.

आरोप हैं झूठे- गृह सुरक्षा विभाग

ICE की मूल एजेंसी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है. DHS के एक प्रवक्ता ने न्यूजवीक को बताया कि एल वैले डिटेंशन फैसिलिटी में दुर्व्यवहार के आरोप झूठे हैं. दुर्व्यवहार की घटनाओं को हमारे यहां अति गंभीरता से लिया जाता है. जब आरोप सिद्ध होते हैं तो उचित कार्रवाई भी की जाती है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lebanese Woman, Green Card America
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com