महिला एशिया कप के फाइनल में शेफाली वर्मा धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी की और 24 गेंद पर अर्धशतक जमाया, यह उनके टी20 करियर का 21वां अर्धशतक है. शेफाली की 24 गेंदों अर्धशतक जमाकर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. शेफाली की ओर से लगाया गया यह पचासा महिला T20 एशिया कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड है. इससे पहले सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड स्मृति मंधाना के नाम था, जिन्होंने 2022 के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 25 गेंदों में अर्धशतक लगाने में सफल रहीं थी. बता दें कि सबसे तेज 5 फ़िफ़्टी में से सभी भारतीय खिलाड़ियों ने लगाई हैं और उनमें से तीन शेफाली ने लगाई है.

महिला एशिया कप में सबसे तेज अर्धशतक (T20 फॉर्मेट)
- 24 - शेफाली वर्मा (IND-W) बनाम SL-W, दुबई, 2026
- 25 - स्मृति मंधाना (IND-W) बनाम SL-W, सिलहट, 2022
- 26 - ऋचा घोष (IND-W) बनाम यूएई-W, दांबुला, 2024
- 26 - शैफाली वर्मा (IND-W) बनाम NEP-W, दांबुला, 2024
- 26 - शैफाली वर्मा (IND-W) बनाम THA-W, दुबई, 2026
मंधाना और शेफाली वर्मा की तूफानी बल्लेबाजी
महिला एशिया कप फाइनल में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. दोनों ने मिलकर श्रीलंकाई बल्लेबाजों की जमकर धुनाई की. शेफाली और मंधाना ने 11वें ओवर में ही 100 से ज्यादा रनों की पार्टनरशिप कर धमाका कर दिया. श्रीलंकाई गेंदबाजों के पास कोई ऐसी गेंद नहीं थी जो दोनों बैटरों को रोक पाए.
प्लेइंग इलेवन
भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, भारती फुलमाली, प्रेमा रावत, श्री चरणानी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, गुनालन कमलिनी.
श्रीलंका महिला टीम: चमारी अथापथु (कप्तान), इमेशा दुलानी, संजना कविंदी, हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चामुदी प्रबोदा, मिताली अयोध्या, विशमी गुणरत्ने, देवमी विहंगा, काव्या कविंदी, चेतना विमुक्ति.
ये भी पढ़ें- 'तेज गेंदबाज' की टॉप 20 में एंट्री, नंबर 1 नीरज चोपड़ा, 80m से ज्यादा दूर भाला फेंकने वाले भारतीय जैवलिन थ्रोअर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं